थलपति विजय ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, 500 रुपए का लगा जुर्माना, जानें क्यों जंप कर गए रेड लाइट

Thalapathy Vijay: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लियो' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल थलपति विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि थलपति विजय ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय ने दो से ज्यादा जगहों पर ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन किया है जिसके कारण उनका चालान कट गया है। खबर है कि थलपति विजय पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार थलपति विजय उस समय पनाईयुर गेस्ट हाउस में वीएमआई के सदस्यों से मिलने गए थे।

thalapathy vijay

विजय थलपति ने तोड़ा ट्रैफिक नियम
आपको बता दें कि थलपति विजय जल्द ही राजनीति की दुनिया में एंट्री करने वाले हैं। पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा हो रही थी। इसी सिलसिले में थलपति विजय हाल ही में वीएमआई यानी विजय मक्कल अयक्कम के सदस्यों से मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन जब वह यहां से निकले, तो फैंस ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलपति विजय के कई फैंस ने उनको पनाईयुर से लेकर नीलंगराई स्थित उनके घर तक फॉलो किया था। उनसे बचने के चक्कर में ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो गया।

थलपति विजय पर लगा 500 रुपए का जुर्माना
आपको बता दें कि फैंस से बचने के चक्कर में थलपति विजय के ड्राइवर ने जल्दबाजी में दो से ज्यादा जगहों पर रेड लाइट जंप कर दिए थे। इस कारण एक्टर पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। थलपति विजय के रेड लाइट जंप करते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार थलपति विजय साल 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं और फिर साल 2026 में वह चुनाव में भी खड़े हो सकते हैं।

'जवान' और 'लियो' में नजर आएंगे थलपति विजय
आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय जल्द ही फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे। ये फिल्म अक्टूबर 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'जवान' में भी थलपति विजय कैमियो करने वाले हैं। फिल्म जवान आगामी 7 सितंबर 2023 को 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+