Nora Fatehi को Terence Lewis ने किया डेट? कोरियोग्राफर ने किया चौंका देने वाला खुलासा

टेरेंस लुईस और नोरा फतेही अक्सर अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों के रिश्ते पर उठ रहे सवालों को लेकर अब टेरेंस लुईस ने चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई, 3 मई: इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 के शो में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और नोरा फतेही जज के रूप में एक साथ नजर आए। शो में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखी गई। जिसकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। शो में दोनों साथ डांस करते हुए कई बार नजर आए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी दोनों एक साथ रील्स बनाते हुए दिखे। वहीं इन दिनों टेरेंस और नोरा फतेही डेट करने की अफवाह को लेकर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। जिसको लेकर अब टेरेंस लुईस ने एक नया खुलासा किया है।

Nora Fatehi Terence Lewis

टेरेंस और नोरा का क्या है रिश्ता?
बता दें कि, शो में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री को जनता का खूब प्यार मिल रहा है। यही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों के साथ में बने रील्स को भी जनता खूब पसंद कर रही है। इसी केमिस्ट्री को लेकर अब डेट करने की अफवाह पर टेरेंस ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि, टेरेंस ने स्वीकार किया कि, उनकी और नोरा के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है, उन्होंने उनके डेटिंग की किसी भी अफवाह का खंडन किया। उन्होंने नोरा की प्रशंसा की और कहा कि, वे बहुत अच्छे दोस्त हैं।

क्या रिलेशनशिप में हैं नोरा और टेरेंस?
जब टेरेंस से पूछा गया कि, क्या वह और नोरा कभी रिलेशनशिप में थे? तो टेरेंस ने हंसते हुए आरजे सिद्धार्थ कन्नन से कहा कि, "राज की बात राज रहने दो"। मैं आपको ऑफ-कैमरा बताऊंगा।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, "हम बहुत अच्छे दोस्त हैं," यह मानते हुए कि इसके अलावा और कुछ नहीं है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री को लेकर टेरेंस ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास स्क्रीन पर बहुत अच्छी केमिस्ट्री है।

नोरा की तारीफ में क्या बोले टेरेंस?
नोरा की तारीफ कर टेरेंस ने कहा कि, "वह बहुत वास्तविक है, और जो भी उनके दिमाग में आता है वह बोलती हैं। उनके पास कोई फ़िल्टर नहीं है, कभी-कभी वह कुछ कहती है और मैं उनसे कहता हूं कि, 'आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए था, लेकिन वह ऐसी है 'अब मैंने यह कह दिया है।' लेकिन यही उनका आकर्षण है। वह प्यारी है।" जब टेरेंस से पूछा गया कि, क्या वे सबसे अच्छे दोस्त हैं? तो टेरेंस ने कहा कि, "हां, हम अच्छे दोस्त हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बहुत अच्छे दोस्त हैं जहां हम एक-दूसरे को रोज बुलाते हैं, लेकिन हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या वे भविष्य में कभी नोरा को डेट करेंगे? तो टेरेंस ने हंसते हुए जवाब दिया कि, 'आप प्यार में पड़ने की योजना नहीं बना सकते'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+