OTT Release: धनुष की 'तेरे इश्क में' के दीवाने के लिए अच्छी खबर, इस ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म, जानिए तारीख

Tere Ishk Mein OTT Release: धनुष और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क में' बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद बटोरने में सफल रही है। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्ममेकर आनंद एल. राय ने किया है, जो पहले भी भावनात्मक और प्रभावशाली प्रेम कहानियाँ पेश कर चुके हैं। टी-सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी कहानी, संगीत और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में है।

Tere Ishk Mein OTT release

थिएट्रिकल रिलीज के साथ ही 'तेरे इश्क में' को विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' से सीधी टक्कर मिल रही है। समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद धनुष-कृति की केमिस्ट्री दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब रही है।

पढ़ें पूरा रिव्यू- Tere Ishk Mein Review: और..2 घंटे 47 मिनट की कहानी देख अंत में मर जाता है दर्शक, रिव्यू

फिल्म की कहानी और कलाकारों का दमदार प्रदर्शन
फिल्म की कहानी शंकर (धनुष) और उसकी कॉलेज फ्रेंड मुक्ति (कृति सेनन) के बीच पनपे गहरे प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एक अप्रत्याशित घटना दोनों की जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। प्रकाश राज, प्रियांशु पेनयुली और तोता रॉय चौधरी जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म में अहम भूमिकाएँ निभाते हैं, जो इसे और भी प्रभावशाली बनाते हैं।

ओटीटी रिलीज की तैयारी, नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
थिएटर्स में अपनी रन पूरी करने के बाद 'तेरे इश्क में' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी।

धनुष के साथ काम करने पर कृति सेनन की प्रतिक्रिया
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने धनुष की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धनुष एक अविश्वसनीय अभिनेता हैं, जिनकी अपने काम पर गहरी पकड़ है। कृति के मुताबिक, वह स्क्रीन पर बारीकियों को उभारने में माहिर हैं और कई परतों वाले किरदारों को आसानी से जीवंत कर देते हैं। कृति का कहना था कि इस फिल्म से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+