तेलुगु एक्ट्रेस Jayasudha हुईं बीजेपी में शामिल, जी किशन रेड्डी और तरुण चुग ने इस तरह किया स्वागत

तेलुगु अभिनेत्री और पूर्व विधायक जयासुधा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। जी किशन रेड्डी और भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव तरुण चुग की उपस्थिति में सदस्यता ली।

Jayasudha Join BJP: जानी-मानी तेलुगु अभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस विधायक जयासुधा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थी। कहा जा रहा था कि पार्टी के सदस्यता के लिए उनसे लगातार भाजपा संपर्क कर रही है। अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस भाजपा में शामिल हो गई हैं।

जयासुधा हुईं बीजेपी में शामिल
2 अगस्त 2023 यानि बुधवार को तेलुगु एक्ट्रेस जयासुधा ने तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव तरुण चुग की उपस्थिति में सदस्यता ली। बताया जाता है कि भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री एटाला राजेंदर ने जयसुधा से मुलाकात की और उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Jayasudha

राजशेखर रेड्डी ने दिया निमंत्रण
कहा जा रहा है कि जयासुधा को अपने पाले में लाने के लिए बीजेपी लंबे समय से एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी। तेलंगाना में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए और प्रसिद्ध हस्तियों को लुभाने के लिए जयासुधा को भाजपा की सदस्यता के लिए कहा गया। उनकी सहमति का भारतीय जनता पार्टी इंतजार कर रही थी। बता दें कि, जयासुधा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी और साल 2009 में वह राजनीति में शामिल हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+