फिल्म जगत से आई दुखद खबर, फेमस एक्ट्रेस गायत्री का कार दुर्घटना में निधन
हैदराबाद, 21 मार्च: फिल्म जगत से एक बेहद ही दुखद खबर आ रही है। फेमस तमिल एक्ट्रेस गायत्री की आज एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ होली की पार्टी कर गाड़ी से घर आ रही थीं। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर हैदराबाद के गाचीबोवली में एक डिवाइडर से जा टकराया। जिससे गायत्री बुरी तरह से घायल हो गईं। गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। गायत्री की उम्र सिर्फ 26 साल थी। गायत्री के निधन से पूरी साइथ इंडस्ट्री सदमे में हैं। उनके फैंस भी काफी दुखी हैं।

गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई
गायत्री यानी कि डॉली डी होली पार्टी के बाद अपने दोस्त के साथ कार से लौट रही थी। गाड़ी उनका दोस्त रोहित चला रहा था, लेकिन अनियंत्रित हो गई और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टर भी उन्हें बचा नहीं पाए। इस दौरान एक और महिला का निधन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले तेज रफ्तार कार एला होटल के बाहर पौधों को पानी दे रही माहेश्वरी से टकरा गई और फिर पलट गई।

हादसे में दोस्त की भी मौत
जिससे गायत्री और उसका दोस्त रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। माहेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद गायत्री की भी मौत हो गई। वहीं उनके दोस्त रोहित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त साइबराबाद ट्रैफिक पी नवीन कुमार ने कहा, "रोहित और गायत्री शुक्रवार रात होली पार्टी से वापस जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।हमने रक्त के नमूने लिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मोटर चालक नशीली दवाओं या शराब के प्रभाव में था या नहीं।

कार की चपेट में आने से एक महिला की भी मौत
पी नवीन कुमार ने कहा, कहा कि, दोनों फोर्ड ईको-स्पोर्ट कार को तेज गति से चला रहे थे, तभी उन्होंने माली एन माहेश्वरी को टक्कर मार दी। कार फिर पलट गई और डिवाइडर से जा टकराई। गायत्री यानी कि डॉली डी क्रूज वेब सीरीज मैडम सर मैडम अन्ते से पॉपुलर हुई थीं। गायत्री को उनके यूट्यूब चैनल जलसा रायदु से पॉपुलैरिटी मिली थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।

एक्ट्रेस की मौत से तमिल सिनेमा में शोक
गायत्री के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और को एक्टर सुरेखा वाणी ने शेयर की जिन्होंने शो में उनकी मां का किरदार निभाया था। उन्होंने लिखा, तुम इतनी जल्दी कैसे हमें छोड़ कर जा सकती हो, हमने साथ में खूब अच्छा समय बिताया है। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है, क्या तुम जल्दी वापस आ सकती हो? हम साथ में पार्टी करेंगे। काफी कुछ तुमसे शेयर करना है। जल्दी आ जाओ प्लीज। लव यू हमेशा।












Click it and Unblock the Notifications