सिर्फ 15 साल में शादीशुदा आदमी को दिल दे बैठी थी फेमस एक्ट्रेस, सगी मां ने ढाए जुल्म, दर्दभरी रही जिंदगी
Seema Kapoor Interview: सीमा कपूर एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनका 90 के दशक में सिक्का चलता था। एक्ट्रेस टेलीविजन का जाना-माना नाम रही हैं। अपने पहले शो 'किस्मत' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ने और भी कई टीवी शो किए। टीवी की पहली नागिन भी यही थीं। मगर हाल ही में टीवी की इस पहली नागिन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबके होश उड़ाकर रख दिए हैं।
सीमा कपूर खुद को काफी लकी मानती रही हैं, क्योंकि उनके पास काम की कभी भी कमी नहीं रही। कुल मिलाकर कहें तो प्रोफेशनल जिंदगी से वे हमेशा खुश ही रही हैं। मगर पर्सनल लाइफ उनकी बेहद मुश्किलों भरी थी।

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में सीमा कपूर ने कुछ ऐसी बातें बताईं, जिनके बारे में सुनकर हर कोई सन्न रह गया। टीवी की टैलेंटेड अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ की रीयल जिंदगी में उनके पास बात तक करने के लिए लोग नहीं थे। एक्ट्रेस ने बताया कि वे सिर्फ 15 साल की उम्र में ऐसे इंसान के प्यार में पड़ गईं, जो पहले से ही शादीशुदा था।
जमकर ताने देते थे लोग
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वे सफलता की सीढ़ियां लगातार चढ़ती जा रही थीं। ऐसे में लोग उनपर उंगलियां खड़ी करने लगे थे कि इतनी जल्दी कैसे वे सक्सेस पा सकती हैं। लोग कहते थे कि टीवी खोलो तो सिर्फ तुम ही तुम नजर आती हो। मैं एक साथ 7-8 सीरियल्स कर लेती थी। ऐसे में मेरे पास काम की कोई कमी नहीं थी।
सिर्फ 15 साल की थीं जब...
सीमा बताती हैं कि उनकी जिंदगी में बात तक करने वाला कोई नहीं था। वे सिर्फ 15 साल की थीं और एक आदमी के प्यार में पड़ गईं। मगर जब उन्हें पता चला कि ये शख्स पहले से ही शादीशुदा है तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। वे बुरी तरह से टूट गई थीं, जिसके बाद सीमा ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की।
एक्ट्रेस ने नागिन का रोल भी टेलीविजन पर निभाया था, जिसमें लोगों ने उन्हें बेहद पसंद किया था। इसे लेकर उन्होंने कहा कि इसी रोल के चलते उन्हें कोबरा को भी किस करना पड़ा था। ये सब उन्हें अपने एक सीन के लिए करना पड़ा था।
अहम सूचना: इस खबर में आत्महत्या से जुड़ी बात कही गई है। इसे सिर्फ जागरूकता के लिए ही पढ़ें। यदि आप या आपका कोई जानकार आत्महत्या के बारे में विचार कर रहा है, तो कृपया नीचे दिए गए हेल्पलाइन पर संपर्क करें:
आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन: 9152987821
मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 14416 व 1800-89-14416












Click it and Unblock the Notifications