आम इंसान की तरह लाइन में लगकर वोट डालते दिखे सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, वीडियो देख लोग बोले- 'डाउन टू अर्थ'

Telangana Assembly Polls: तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आम लोगों से लेकर मशहूर हस्तियों तक ने वोट डाला। इस बीच तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी कतार में खड़े होकर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। अल्लू अर्जुन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर आम लोगों से कुछ बातचीत भी करते दिख रहे हैं।

लोगों ने अल्लू अर्जुन को बताया जमीन से जुड़ा
साउथ एक्टर बीएसएनएल केंद्र के मतदान केंद्र संख्या 153 पर अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े थे। इस दौरान उन्होंने सफेद टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ था। एक्टर वोटिंग के लिए लाइन पर खड़े लोगों से कुछ बातचीत करते भी नजर आए। अल्लू अर्जुन को इस अंदाज में देखने के बाद हमेशा की तरह फैंस उनके मुरीद हो गए। लोग वीडियो देखने के बाद एक्टर को डाउन टू अर्थ बताने लगे और कहने लगे कि वे जमीन से जुडे इंसान हैं।

मैसूर में शूटिंग कर रहे थे रामचरण
दूसरी ओर वोट डालने के लिए पहुंचे फैंस के चहेते राम चरण भी नजर आए, जो मैसूर में अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग कर रहे थे। एक्टर वोट डालने के लिए हैदराबाद पहुंचे।

Telangana Assembly polls

हैदराबाद पहुंचे जूनियर NTR और रामचरण
बताते चलें कि रामचरण तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में अपना वोट डालने के लिए हैदराबाद के लिए रवाना हुए। उनका भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी फ्लाइट में चढ़ते हुए मुस्कुराए और एयरपोर्ट स्टाफ के साथ एक्टर ने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अल्लू अर्जुन और रामचरण के अलावा अभिनेता जूनियर एनटीआर भी अपने परिवार के साथ हैदराबाद के पी ओबुल रेड्डी पब्लिक स्कूल मतदान स्थल पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों ने भीड़ इकट्ठी कर ली।

सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान
बताते चलें कि तेलंगाना विधान सभा सदस्यों के लिए मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे राज्य में 35,655 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। 106 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, और वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) की 13 सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+