तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का हो गया ब्रेकअप? वायरल पोस्ट में खुला राज, इस हसीना की वजह से आई दरार

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Breakup: बिग बॉस 15 के सेट पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की पहली मुलाकात हुई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। शो खत्म होने के बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप का भी ऐलान कर दिया था। लेकिन अब फैंस के लिए एक दिल टूटने वाली खबर सामने आ रही है।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। लेकिन हालिया पोस्ट के मुताबिक, कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।

Karan Kundrra

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अब अलग हो चुके हैं। पोस्ट के अनुसार, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच काफी समय से दिक्कतें चल रही हैं। तेजस्वी को करण की फीमेल फ्रेंड्स से कुछ परेशानी है और इसकी वजह से एक्ट्रेस काफी ज्यादा इंसिक्योर हैं। फिलहाल दोनों अपनी फैन फॉलोइंग की वजह से ब्रेकअप का ऐलान नहीं कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुआ तो लोग कमेंट कर ऐसी अफवाहों पर रिएक्ट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'ये चाइना का माल होता है बिल्कुल नहीं चलता।' दूसरे ने लिखा, 'तेजस्वी इससे भी अच्छा डिजर्व करती है।' एक ने लिखा, 'बिग बॉस वाले रिलेशनशिप वैसे भी कभी नहीं टिकते तो ये क्या टिकेगा।' हालांकि तेजस्वी और करण की तरफ से अब तक ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

एक पोस्ट के अनुसार, दोनों के बीच शायद रीम शेख को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने कुछ दिनों पहले अपने पोस्ट में एकतरफा प्यार का जिक्र किया था। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एकसाथ नजर नहीं आते हैं। जिसकी वजह से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है। हालांकि इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+