Tejas Box Office: कंगना रनौत की 'तेजस' का पहले ही दिन हुआ बुरा हाल, ओपनिंग डे की कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

Tejas Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भले ही अपनी फिल्म 'तेजस' का जमकर प्रमोशन किया हो लेकिन ये मूवी दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई है। कंगना की फिल्म 'तेजस' गत 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कंगना ने एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया है। इस फिल्म को लेकर काफी समय पहले से ही कई तरह की बातें की जा रही थीं लेकिन मूवी के रिलीज होने के बाद ये लोगों के दिलों दिमाग पर कोई असर नहीं कर पाई। इस फिल्म का पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है।

पहले ही दिन 'तेजस' का हुआ बुरा हाल
आपको बता दें कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मूवी का जमकर प्रमोशन किया था। इस मूवी के चलते वह इस बार दशहरे पर दिल्ली के फेमस 'लव-कुश रामलीला' में रावण दहन करने भी पहुंची थीं। 50 साल में पहली बार किसी महिला के हाथों रावण का दहन हुआ। लेकिन 'तेजस' का इतना प्रमोशन करने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है।

tejas

'तेजस' का ओपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'तेजस' को फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ आम लोगों ने भी पसंद नहीं किया है। बहुत ही कम लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि तेजस लोगों की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतर पाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'तेजस' ने पहले दिन सिर्फ 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि उम्मीद से बहुत ही कम है।

भारत में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'तेजस'
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' भारत में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी बहुत कम हुई थी। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कुछ असर पड़ सकता है। फिल्म 'तेजस' में कंगना रनौत के साथ अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर भी नजर आए हैं। हालांकि कंगना का जोश और देशभक्ति लोगों के दिल में उनके लिए प्यार नहीं जगा पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+