अमृता बिश्नोई के बलिदान की गाथा पर आधारित ‘साको 363’ का टीजर आउट, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

पर्यावरण, वृक्षों और जीव जंतुओं की रक्षा के लिए राजस्थान के बिश्नोई समाज की बहादुर महिला अमृता बिश्नोई के संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'साको 363' का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। रामरतन बिश्नोई और विक्रम बिश्नोई के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमृता बिश्नोई का मुख्य किरदार खूबसूरत ऐक्ट्रेस स्नेहा उलाल ने निभाया है। इस फ़िल्म से स्नेहा उल्लाल लंबे समय के सिल्वर स्क्रीन पर वापसी भी कर रही हैं।

फिल्म निर्माताओ के द्वारा राजस्थान के नागौर जिले में एक बड़े समारोह में बिश्नोई समाज के लोगों को यह टीज़र दिखाया गया। यह भावुक पल था जिसमे बिश्नोई समाज के लोगों ने अपने पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान की कहानी देखी और उनको याद किया।

Saako 363 teaser
1 मिनट 30 सेकंड के टीज़र में शुरुआत में ही बताया गया है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। पर्यावरण, वृक्षों और जीव जंतुओं की रक्षा को अपना धर्म समझने वाले बिश्नोई समाज ने पेड़ों को काटने से बचाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था जिसका नेतृत्व बिश्नोई समाज की बहादुर स्त्री अमृता बिश्नोई ने किया था। टीज़र में स्नेहा उलाल, अमृता बिश्नोई के किरदार में सशक्त और ओजस्वी दिख रही हैं। टीज़र के अंत में महिलाओं और बच्चों की रोंगटे खड़े कर देने वाली चीख पुकार काफी मार्मिक और असहनीय है जो आज से 300 वर्ष पहले बिश्नोई समाज के 363 लोगों को पेड़ों की रक्षा करने के कारण कुल्हाड़ी काटे जाने कि दर्दनाक कहानी को दर्शाता है।

28 फरवरी को होगी रिलीज
श्री जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था के बैनर तले निर्मित फ़िल्म साको 363 के निर्माता रामरतन बिश्नोई और विक्रम विश्नोई हैं और क्रिएटिव डायरेक्टर मनोज सती हैं। फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में स्नेहा उल्लाल के साथ गेवी चहल , मिलिंद गुणाजी , फ़िरोज़ ईरानी , ब्रिज गोपाल , राजेश सिंह , शाजी चौधरी , साहिल कोहली , नटवर पराशर ,बृजगोपाल । गरिमा अग्रवाल मध्यप्रदेश, विमल उनियाल संजय गड़ई , तनुज भट्ट, अनामिका शुक्ला, बी.के सागर व्यास ,नटवर पाराशर ब्यावर, श्यामसुंदर, कमल अवस्थी, अजय गहलोत , सूर्यवीरसिंह , सूरज बिश्नोई प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे । फिल्म 28 फरवरी को देश के सिनेमागृहों में रिलीज होगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+