Taylor Swift के कॉन्सर्ट में हमले की बड़ी साजिश, 19 साल के लड़के का हुआ पर्दाफाश
Taylor Swift: मशहूर हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें एक 19 साल का लड़का आत्मघाती हमले की योजना बना रहा था। इस्लामिक स्टेट (आईएस) के समर्थक इस लड़के का उद्देश्य कई सारे लोगों को मारना था।
खुफिया एजेंसी के प्रमुख उमर हैजावी पिर्चनर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बतयाा कि वो विस्फोटकों और चाकुओं का इस्तेमाल करके हमला करने वाला था। उसका मकसद कॉन्सर्ट के दौरान खुद के साथ-साथ बड़ी से बड़ी संख्या में लोगों को मारना था। वो ये सब एक या सिर्फ दो दिनों में करने वाला था।

अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में इस युवक के साथ एक और शख्स शामिल था और दोनों सोशल मीडिया के जरिये कट्टरपंथी बन गए थे। दोनों कथित तौर पर हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
बताते चलें कि वियना में टेलर स्विफ्ट के तीन कॉन्सर्ट होने जा रहे थे। इसमें दो लाख लोगों के हिस्सा लेने की खबर थी। मगर अब ये बड़ा मामला सामने आने के बाद इन कॉन्सर्ट्स को रद्द कर दिया है। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
ऑस्ट्रिया की होम मिनिस्ट्री और खुफिया सेवा की तरफ से फिलहाल इस मसले पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं टेलर स्विफ्ट ने भी इस मसले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। सिंगर ने अपने कॉन्सर्ट रद्द होने को लेकर भी फिलहाल कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications