तस्लीमा नसरीन ने अभिषेक को लेकर कही ऐसी बात, एक्टर के कमेंट के बाद डिलीट करना पड़ा ट्वीट, जानें पूरा मामला
अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को 'दसवीं' के लिए ओटीटी अवार्ड में बेस्ट एक्टर से सम्मानित किए जाने पर ट्वीट किया था। जिसके बाद लेखिका तस्लीमा नसरीन इस पर प्रतिक्रिया दी थी।
Taslima Nasreen On Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक टैलेंटेड एक्टर हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। लेकिन, अगर उनकी तुलना बेटे अभिषेक बच्चन से करें तो, वह बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। यही वजह है कि, उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है। हालांकि एक्टर हर बार इसका मुंबतोड़ जवाब देते हैं। हाल ही में लेखिका तस्लीमा नसरीन ने अभिषेक को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया दी कि अभिषेक ने सोशल मीडिया पर सबके सामने उनकी जमकर क्लास लगाई।

तस्लीम नसरीन ने अभिषेक बच्चन पर किया ऐसा कमेंट
हाल ही में तस्लीम नसरीन ने एक ट्वीट में कहा है कि, 'अमिताभ बच्चन को लगता है कि उनका बेटा अभिषेक बच्चन उनसे भी अच्छा है लेकिन वे ऐसा नहीं मानती।' जब ये ट्वीट वायरल हुआ तो अभिषेक बच्चन खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि, लेखिका को मजबूरन अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ गया।

बोलीं- 'अमिताभ बच्चन सोचते हैं कि....'
तस्लीमा नसरीन ने जो हाल ही में ट्वीट किया उसमें लिखा था कि, 'अमिताभ बच्चन जी अपने बेटे अभिषेक बच्चन से बहुत प्यार करते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बेटे में उनसे जुड़ी सभी प्रतिभाएं हैं। अभिषेक अच्छा है लेकिन मुझे लगता है वह अमित जी जितना प्रतिभाशाली नहीं है।' इस पर अभिषेक बच्चन ने मजेदार जवाब दिया।

अभिषेक बच्चन ने लगाई क्लास
अभिषेक बच्चन ने तस्लीमा का जवाब देते हुए लिखा कि, 'आपने बिल्कुल सही कहा मैम। कोई भी बेटा अपने पिता की तुलना में प्रतिभाशाली नहीं होता। वह हमेशा ही मेरे लिए बेस्ट रहेंगे। मैं उनका एक प्राउड बेटा हूं।' अभिषेक के इस जवाब पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने दिल की इमोजी शेयर की है।

अभिषेक के सपोर्ट में उतरे फैंस
अभिषेक बच्चन के इस रिप्लाई के बाद तस्लीमा ने मजबूरन अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया। हालांकि एक्टर के कुछ फैंस ने उनका सपोर्ट किया और अमिताभ बच्चन से तुलना करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'अभिषेक बच्चन आपने सही किया। मैम हर पिता के लिए उनका बच्चा इस दुनिया में बेस्ट ही होता है। हमारे पास वाकई एक अच्छे एक्टर के बेटे हैं'। एक ने लिखा, अगर उनकी तुलना बंद हो जाए तो अभिषेक एक बेहतरीन एक्टर हैं'।

अभिषेक को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
बता दें कि अभिषेक बच्चन को 'दसवीं' के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म उनकी एक्टिंग ने फैंस को काफी इंप्रेस किया था। एक्टर को मिले इस सम्मान के बाद अमिताभ बच्चन काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मेरा गर्व, मेरी खुशी, आपने अपने आपको साबित किया है। कई बार आपका मजाक उड़ाया गया लेकिन आप बिना किसी झिझक के चुपचाप काम करते रहे। आप अब बेस्ट हो गए हो'।












Click it and Unblock the Notifications