मैं जिस ट्रॉमा... तारक मेहता का प्रोड्यूसर निकला दोषी, क्या होगी जेल? 'रोशन भाभी' ने दिया बड़ा बयान
टेलीविजन का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा जितना कि अपनी कहानी को लेकर पॉपुलर हुआ उतना ही इस शो को लेकर कंट्रोवर्सी हुई। बीते महीनों से शो को छोड़ छोड़कर जब किरदार जाने लगे तो भी काफी बवाल मचा। फिर खबरें आईं कि शो की ही मशहूर किरदार ने प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगाए। अब यही मामला फिर सुर्खियों में है।
बताते चलें कि कुछ समय पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि शो में रोशन भाभी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने लगाए थे। जेनिफर ने असित के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था।

अब इस मसले पर कोर्ट ने असित मोदी को दोषी करार देते हुए अपना फैसला सुनाया है। मगर फिर भी इस फैसले से जेनिफर खुश नहीं हैं। जेनिफर का कहना है कि तीनों आरोपियों में से किसी को भी अब तक सजा नहीं मिली है। एक्ट्रेस ने कहा कि न सिर्फ असित बल्कि उन्होंने सोहेल और जतिन पर भी मामला दर्ज कराया था। मगर उनका नाम शामिल तक नहीं है कोर्ट के फैसले में।
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं जिस ट्रॉमा से गुजरी हूं, तीनों को जेल होनी चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस बात से तो खुश हैं कि केस को पहचान मिली और वे झूठी साबित नहीं हुईं। मगर वे इस बात से नाराज भी हैं कि कोर्ट ने जेल की सजा नहीं सुनाई और सिर्फ मुआवजे का ही ऐलान किया।
बताते चलें कि असित मोदी पर जेनिफर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। कोर्ट में ये सभी आरोप साबित हो चुके हैं और न्यायालय ने असित को दोषी करार देते हुए उनपर 5 लाख मुआवजे का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने जेनिफर का बकाया चुकाने के भी आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications