Aadar Jain ने तारा सुतारिया को कहा था 'टाइमपास', अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'मैं खुद से बहुत प्यार...'
Tara Sutaria: तारा सुतारिया इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं, खासकर तब से जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने फरवरी में आलेखा आडवाणी से शादी कर ली। इस दौरान आदर ने तारा का नाम लिए बिना उन्हें अपना टाइमपास बताया था। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। इसी बीच, तारा ने एक पोस्ट शेयर किया।
तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपनी खूबसूरत डायमंड की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। एक फोटो में वह पोज़ देती नजर आईं, तो दूसरी तस्वीर में उनकी अंगूठी का क्लोज़अप था।

हालांकि, तारा ने अपने कैप्शन में साफ किया कि यह एक विज्ञापन का हिस्सा है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने कैप्शन से फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने लिखा, "एक महिला के रूप में, मेरा मानना है कि सबसे बड़ा वादा खुद से किया जाता है। इस बदलती दुनिया में खुद के प्रति सच्चे रहना ही सबसे बड़ी खुशी है! मैंने अपने वजूद का जश्न खुद को एक रिंग गिफ्ट करके मनाती हूं। ये रिमाइंडर है कि मैं खुद से बहुत प्यार करती हूं।"
आदर जैन के 'टाइमपास' वाले बयान पर मचा बवाल
हाल ही में आदर जैन की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में आदर यह कहते नजर आए, "मैं हमेशा से उसे प्यार करता था और हमेशा उसके साथ रहना चाहता था। लेकिन उसने मुझे 20 साल तक टाइमपास में रखा। ये इंतजार सही था, क्योंकि अब मैं इस खूबसूरत लड़की से शादी कर रहा हूं, जो किसी सपने जैसी लग रही है। मैं तुमसे प्यार करता हूं, और ये इंतजार इसके लायक था। मैंने अपनी ज़िंदगी के चार साल टाइमपास किया, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं, बेबी!"
आदर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। कई यूजर्स ने उनकी बात को तारा सुतारिया के साथ उनके पिछले रिश्ते से जोड़ते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों ने उन्हें उनके पुराने रिश्ते को "टाइमपास" कहने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई।
तारा सुतारिया की मां का करारा जवाब
आदर जैन के इस बयान पर मचे विवाद पर तारा सुतारिया ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि, इस पूरे विवाद के बाद, तारा की मां टीना सुतारिया चुप नहीं बैठीं और उन्होंने आदर पर तंज कसा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अगर आपका बॉयफ्रेंड या पति आपके लिए कोई अपमानजनक बात कहता है, तो उसे एक कागज पर लिखने के लिए कहिए, फिर अपनी कार में बैठकर इसे अपनी मां को देने जाएं, या फिर अपनी बेटी को सौंप दें। अगर वह इसे अपनी मां को नहीं कह सकता या नहीं चाहता कि कोई और आदमी भविष्य में उसकी बेटी से ऐसा कहे, तो उसे अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से भी यह नहीं कहना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications