Tara Sutaria को बदनाम करने के लिए ऑफर हुए थे 6000 रुपए? इंफ्लुएंसर का शॉकिंग खुलासा, क्या है वीडिया का सच?

Tara Sutaria Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आ गईं जब वह अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ सिंगर एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में नजर आईं।

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से शुरू हुआ विवाद
कॉन्सर्ट के दौरान थोड़ी सी दारू गाने पर तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों की स्टेज पर नजदीकियां कैमरे में कैद हो गई थीं। एक क्लिप में एपी ढिल्लों को तारा को किस करते हुए दिखाया गया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था।

Tara Sutaria

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचना

वीडियो वायरल होते ही तारा सुतारिया को जमकर ट्रोल किया गया। कई यूजर्स ने उनके रिश्ते, कैरेक्टर और प्रोफेशनल इमेज पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। हालांकि तारा और वीर दोनों ने साफ किया कि वायरल क्लिप को गलत तरीके से पेश किया गया है और कुछ हिस्सों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है।

पेड नेगेटिव PR का बड़ा खुलासा

-इस पूरे विवाद के बीच अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। तारा सुतारिया ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो री-शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि तारा के खिलाफ वीडियो बनाने के बदले 6000 रुपये ऑफर किए गए थे।

-इसके अलावा बताया गया है कि वीडियो के लिए टॉकिंग प्वॉइंट्स की पूरी लिस्ट भी भेजी गई थी। वीडियो अपलोड करने के एक घंटे के भीतर पेमेंट देने का वादा किया गया था।

'गोल्ड डिगर' से हर लड़के का 'नाइटमेयर' तक

इन्फ्लुएंसर द्वारा शेयर की गई लिस्ट में तारा सुतारिया के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बातें शामिल की गई थीं। उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहा गया था। ये दावा किया गया था कि वह वीर पहाड़िया के साथ सिर्फ पैसों के लिए हैं। एक प्वाइंट में लिखा था- हर लड़के का नाइटमेयर। इन सभी प्वॉइंट्स को तारा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

तारा सुतारिया का तीखा रिएक्शन

-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने एक लंबी पोस्ट में लिखा है- इस बारे में खुलकर बोलने के लिए धन्यवाद। ये सब पैसे देकर करवाया गया नेगेटिव PR है जिसका मकसद मेरी छवि को नुकसान पहुंचाना है।

-तारा सुातरिया ने आगे कहा- ये बेहद घिनौना है कि सैकड़ों कंटेंट क्रिएटर्स और हजारों मीम पेजों को अपमानजनक कैप्शन और चर्चा के विषय भेजे गए। क्या ये सब मेरे करियर और रिश्ते को बर्बाद करने के लिए किया गया था। लेकिन सच यही है कि जो खुद खुश नहीं हैं, उन्हें दूसरों की खुशी चुभती है। मैं सच शेयर करने से कभी पीछे नहीं हटूंगी।

वीर पहाड़िया ने किया खुलकर किया सपोर्ट

तारा सुतारिया की इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने भी खुलकर सपोर्ट किया है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा है- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। उनका ये कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

तारा सुतारिया ने पहले ही साफ किया था कि वायरल किया गया रिएक्शन क्लिप किसी और गाने का था जिसे 'थोड़ी सी दारू' वाले वीडियो के साथ जोड़ दिया गया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- जो मीडिया नहीं दिखाएगा वो सच है।

तारा सुतारिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आपको बता दें कि तारा सुतारिया को आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म 'अपूर्वा' में देखा गया था। ये उनके करियर की पहली महिला प्रधान थ्रिलर फिल्म थी। अब चर्चा है कि तारा सुतारिया साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आ सकती हैं जो आगामी 19 मार्च 2026 (ईद के मौके पर) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+