तारा सुतारिया और आदर जैन का टूटा रिश्ता, सालों तक डेट करने के बाद क्यों लिया ये फैसला?

नए साल की शुरुआत में बॉलीवुड कपल आदर जैन और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबर सुनकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं। वह दोनों एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे।

Tara Sutaria Aadar Jain Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कभी दो दिल जुड़ते हैं तो कभी टूटते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी बॉलीवुड सितारें हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा। इस लिस्ट में मशहूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम भी शामिल है। जो कि, अपनी छोटी-छोटी खुशियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करना पसंद करती हैं। लेकिन आप में से कुछ ही लोग जानते होंगे कि, वह पिछले 4 साल से आदर जैन को डेट कर रही थीँ। अब सुनने में आ रहा है कि उनकी राहें जुदा हो गई हैं।

तारा और आदर का हुआ ब्रेकअप

तारा और आदर का हुआ ब्रेकअप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा सुतारिया और आदर जैन का अफेयर लंबे समय से चल रहा था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है हालांकि, ये रिश्ता गुड नोट पर खत्म किया गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

कपल के फैंस हुए हैरान

कपल के फैंस हुए हैरान

जानकारी के मुताबिक, तारा और आदर ने फैसला किया है कि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक दोस्त बनकर रहेंगे। ये खबर जैसा ही सामने तो कपल के फैंस काफी दुखी हो गए। आदर आर तारा फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक थी। दोनों का रिश्ता टूटने के बाद फैंस काफी हैरान हैं।

इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

तारा सुतारिया और आदर जैन साथ में कई बार पार्टी और बॉलीवुड इवेंट्स में स्पॉट किए जाते थे। दोनों का ब्रेकअप आखिर किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। फैंस को लगने लगा था कि, दोनों जल्द ही शादी की गुड न्यूज देंगे। लेकिन, कपल ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और इससे पहले ही ब्रेकअप कर लिया।

अब कपूर खानदान की तारा नहीं बनेंगी बहू

अब कपूर खानदान की तारा नहीं बनेंगी बहू

आपको बता दें कि, आदर जैन कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वह रणबीर कपूर के कजिन हैं। यही वजह है कि, तारा सुतारिया को कई बार कपूर परिवार की पार्टीज में आदर के साथ देखा गया। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से वह दोनों साथ में नजर नहीं आए। कपूर परिवार की क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में भी वह नहीं नजर आईं।

ऐसे शुरू हुई तारा और आदर की लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई तारा और आदर की लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा और आदर की पहली मुलाकात साल 2018 में एक दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर ये बातचीत इतनी बढ़ गई कि, दोनों ने रिलेशनशिप में आने का फैसला किया। ये रिश्ता लगभग 4 साल तक चला। लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है और वह अपने इस फैसले से काफी खुश हैं।

Recommended Video

    स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2: अनन्या पांडे और तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक आउट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+