Tanya Mittal का ब्रांड न्यू झूठ, बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए घर में अलग फ्लोर होने का किया दावा
Tanya Mittal News: बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल अब सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। तान्या इस शो में बढ़ा-चढ़ाकर अपनी अमीरी दिखाने की वजह से ट्रोल होती रहती हैं। वह अपने आलीशान घर, ऑफिस और कई गाड़ियों की मालिक होने का दावा कर चुकी हैं। जब इन दावों की पड़ताल की गई, तो पता चल गया कि वह अपने बारे में लंबी-लंबी डींगें हांक रही हैं। अब उन्होंने घर के एक और कंटेस्टेंट गौरव खन्ना से बात करते हुए फिर से नया झूठ गढ़ा है।
तान्या मित्तल यहां गौरव से बात करते हुए कहती हैं कि उनका अपनी मां के साथ काफी दोस्ताना रिश्ता रहा है। तान्या इसी दौरान कहती हैं, 'मेरे घर में रात को सोने से पहले मम्मी कहानी सुनाती हैं। जब मेरा बॉयफ्रेंड था, तो मैं रात में दो बजे उससे बात करती थी और मेरी मम्मी को पता होता था।'

Tanya Mittal बोलीं, 'BF से बात करने के लिए है अलग फ्लोर'
तान्या मित्तल ने गौवर खन्ना से बात करते हुए कहा, 'जैसे मैं राम और कृष्ण की कहानी सुनाती हूं, तो मेरे घर में नियम है कि मम्मी रात को सोने से पहले ऐसी कहानी सुनाती थीं। जब मेरा बॉयफ्रेंड था, तब मैं रात को दो-ढाई बजे उससे बात करती थी। मम्मी को पता था और वो मना नहीं करती थीं। मैं अलग फ्लोर पर जाकर बॉयफ्रेंड से बात करती थी, घर में मेरा अपना अलग फ्लोर है। सोने से पहले आकर मम्मी से राम-कृष्ण की कहानी सुननी होती थी। मम्मी मेरे बात करके आने का इंतजार करती थी।'
यह भी पढ़ें: Tanya Mittal: 'वो अच्छा बर्ताव नहीं करती', तान्या के झूठों की EX-Boyfriend ने बखिया उधेड़ी, शॉकिंग खुलासे
Bigg Boss के घर में तान्या मित्तल ने किए हैं कई झूठे दावे
तान्या ने बिग बॉस के घर में अपने अमीर होने का जितना दावा किया है उससे लगता है कि वह बहुत बड़ी रईस हैं और करोड़ों की मालकिन है। हालांकि, हकीकत इससे काफी उलट है। ग्वालियर में तान्या का घर दो फ्लोर का है और नीचे दुकान है। इसी तरह से उन्होंने जितनी बड़ी फैक्ट्री का दावा किया था, वह भी हकीकत से दूर है। इसी शो में तान्या ने कहा था कि अगर उनका बकलावा खाने का मन करता है, तो वह भाइयों के साथ तुरंत फ्लाइट लेकर दुबई चली जाती हैं। बकलावा खाकर वो लोग रात तक लौट आते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Midnight Chaos: बिग बॉस 19 के घर में आधी रात मचा बवाल, मृदुल और शहबाज के बीच हुई हाथा-पाई












Click it and Unblock the Notifications