तान्या मित्तल की खुल गई पोल-पट्टी, राशन के दुकान के ऊपर रहती हैं इंफ्लूएंसर, घर देख पकड़ लेंगे माथा
Tanya Mittal: ग्वालियर की चर्चित हस्ती तान्या मित्तल, जो टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, हाल ही में अपने घर, स्टोर और लाइफस्टाइल को लेकर विवादों में घिर गई हैं।
तान्या मित्तल के घर की तस्वीरों ने मचाया तहलका
तान्या मित्तल ने शो में अपने घर को एक भव्य हवेली और स्वर्ग के समान बताया था। साथ ही ये दावा किया था कि उनका घर फाइव स्टार या सेवेन स्टार होटलों से भी ज्यादा शानदार है। उनके इस दावे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

राशन की दुकान के ऊपर 2 मंजिला घर में रहती हैं तान्या
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के वीडियोज के मुताबिक, तान्या मित्तल का घर कोई महल नहीं बल्कि एक सामान्य दो-मंजिला इमारत है। घर का नीचे वाला हिस्सा बैंक और दुकान के तौर पर किराए पर दिया गया है, जबकि परिवार ऊपर के फ्लोर में रहता है। इंटरनेट पर तान्या के इस घर की झलक इतनी वायरल हो गई कि हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है।
खुल गई तान्या मित्तल के घर की पोल
-बिग बॉस 19 में तान्या ने ये भी बताया था कि उनके घर में हर फ्लोर पर नौकर तैनात रहते हैं और किचन में हमेशा दो कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने स्टोर हैंडमेड लव में कई स्टाफ मेंबर होने का दावा भी किया था। लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि स्टोर पर केवल एक सहायक विक्रम ही मौजूद था, जो तान्या का ड्राइवर भी है।
-तान्या मित्तल के स्टोर पर मिलने वाले आइटम्स की कीमत ₹100 से ₹500 के बीच थी और वहां कोई भव्य सेटअप या बड़ा स्टाफ नहीं था। तान्या ने ये भी कहा था कि उनके पास दो फैक्ट्रियां और एक स्टोर हैं, जहां चार-पांच गार्ड हमेशा तैनात रहते हैं। लेकिन असलियत ये निकली कि उनके भाई अमृतेश मित्तल मुरैना रोड पर केवल एक फैक्ट्री के मालिक हैं।
-तान्या मित्तल के भाई के फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था भी बहुत साधारण थी। स्थानीय लोगों ने भी उनके दावों पर हंसी उड़ाई और सोशल मीडिया पर ये सब अब मजाक बन गया है। लोग तान्या मित्तल की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
प्रयागराज महाकुंभ की असली कहानी आई सामने
-वहीं बिग बॉस में आने से पहले तान्या मित्तल ने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान एक घटना का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की मदद की थी। लेकिन बलराज नामक शख्स, जो सोशल मीडिया पर खुद को तान्या का बॉयफ्रेंड बताता है, ने इन दावों का कड़ा खंडन किया और उन्हें झूठा बताया।
-बाद में तान्या मित्तल के भाई ने बलराज को कानूनी नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की। पूरे मामले को परिवार ने निराधार और भ्रमित करने वाला करार दिया है।
तान्या मित्तल का परिवार और सिंपल जिंदगी
-तान्या मित्तल के पिता आर के मित्तल नोएडा में रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसायी हैं। वहीं तान्या अपनी मां सुनीता मित्तल, भाई अमृतेश और दादा के साथ ग्वालियर में रहती हैं। परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी एक सामान्य व्यवसाय पर आधारित है, जिसमें गिफ्ट और सजावट की दुकान के साथ-साथ साड़ी का कारोबार भी शामिल है।
-फिलहाल मीडिया में तान्या मित्तल की लाइफस्टाइल के बारे में चर्चा होती है। असलियत में उनका परिवार बेहद साधारण जीवन व्यतीत करता है और ग्वालियर में केवल एक कारखाना संचालित है।
'मेरे पापा ने मुझे पीटा, मेरा इस्तेमाल किया गया'
-हाल ही में तान्या मित्तल ने शो में अपने अतीत के संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी। तान्या ने अपने पिता के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने कहा था- पापा मुझे मारते थे और मेरी मां मुझे बचाती थीं।
-तान्या मित्तल ने बताया था कि उन्हें बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। यहां तक कि साड़ी पहनने या बाहर जाने के लिए भी उन्हें अपने पापा से अनुमति लेनी पड़ती थी। तान्या ने बताया था कि 19 साल की उम्र में जब उनकी शादी तय हुई थी, तो वह मर जाना चाहती थीं।
-तान्या ने शो में कहा था कि उनके पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे। हालांकि उन्होंने दो साल बाद ही कॉलेज छोड़ दिया था। ऐसे में वह सिर्फ 12वीं पास हैं। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें 6 महीने का समय दिया था कि वह खाना बनाना सीख लें, जिसके बाद उनकी शादी कर दी जाएगी।
-तान्या मित्तल ने हाल ही में अपने दो ब्रेकअप्स के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। तान्या ने बताया कि दोनों बार उन्हें प्यार में धोखा मिला और उनका कई बार इस्तेमाल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications