Tannishtha Chatterjee: तनिष्ठा चटर्जी को हुआ स्टेज-4 कैंसर, शेयर की दिल दहलाने वाली फोटो, बयां किया दर्द
Tannishtha Chatterjee: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस्स में से एक तनिष्ठा चटर्जी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वह स्टेज-4 ओलिगो मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही हैं।
तनिष्ठा चटर्जी को हुआ स्टेज-4 कैंसर
अपने कैंसर के संघर्ष के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी ने हिम्मत भरी मुस्कान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी 70 वर्षीय मां और 9 साल की बेटी पूरी तरह उन पर निर्भर हैं।

मजबूती से कैंसर का सामना कर रही हैं एक्ट्रेस
ऐसे में तनिष्ठा चटर्जी न केवल अपने लिए बल्कि अपने परिवार के लिए भी मजबूती से इस लड़ाई का सामना कर रही हैं। तनिष्ठा चटर्जी ने दिल दहला देने वाली तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है- पिछले 8 महीने बेहद कठिन रहे हैं।
तनिष्ठा चटर्जी ने लिखा भावुक पोस्ट
-तनिष्ठा चटर्जी ने आगे लिखा है- कैंसर से अपने पिता को खोना ही काफी नहीं था कि मुझे भी ये बीमारी हो गई। लेकिन ये पोस्ट दर्द के बारे में नहीं, बल्कि प्यार और हौसले के बारे में है। मेरी मां और बेटी को मेरी जरूरत है और यही मुझे मजबूत बनाए रखता है।
-तनिष्ठा चटर्जी ने बताया कि इस कठिन दौर में उन्हें अपने दोस्तों और परिवार का ऐसा अटूट साथ मिला, जिसने उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया। तनिष्ठा के अनुसार, उनके करीबियों का समर्थन और प्यार उनके जीवन में मुस्कान वापस लाने का सबसे बड़ा कारण बना है।
'इंडस्ट्री के दोस्तों का भी मिला सपोर्ट'
-तनिष्ठा चटर्जी ने अपनी पोस्ट में दिव्या दत्ता, लारा दत्ता, शबाना आजमी, विद्या बालन, तन्वी आजमी और कोंकणा सेन शर्मा के साथ अपनी एक ग्रुप फोटो भी शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- इस दौर में दोस्तों की सच्ची दोस्ती और औरतों के बीच का बहनचारा मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत बना है।
-वहीं तनिष्ठा चटर्जी के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने कमेंट करते हुए अपना प्यार दिया है और शुभकामनाएं भेजी हैं। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने लिखा है- हम तुमसे प्यार करते हैं तन तन, तुम हमारी योद्धा राजकुमारी हो।
-वहीं कोंकणा सेन शर्मा ने लिखा है- तुम वाकई अद्भुत और प्रेरणादायक हो। अभय देओल और सुनीता राजवार ने भी एक्ट्रेस के जज्बे की तारीफ की है और ढेर सारा प्यार भेजा है।
इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं तनिष्ठा चटर्जी
तनिष्ठा चटर्जी ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय सिनेमा दोनों में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें 'शैडोज ऑफ टाइम', 'ब्रिक लेन', 'जलपरी: द डेजर्ट मरमेड', 'देख इंडियन सर्कस', 'भोपाल: प्रेयर फॉर रेन', 'पार्च्ड' और 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए काफी तारीफ मिली है।












Click it and Unblock the Notifications