इस तस्वीर से तनिशा मुखर्जी की शादी को लेकर खड़े हुए सवाल, एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
मुंबई, 06 जनवरी। बॉलीवुड में अक्सर अभिनेता-अभिनेत्री किसी ना किसी अफवाह या गलत खबर की वजह से चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे उनका रिलेशनशिप हो, नई फिल्म साइन करना हो या फिर किसी तरह का विवाद। फिल्म अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी भी इस समय खबरों में हैं और खास बात यह है कि वह अपने किसी प्रोजेक्ट या फिल्म अफेयर को लेकर नहीं बल्कि शादी को लेकर। जी हां, तनीशा मुखर्जी की शादी को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लग रही थीं, जिसके बाद खुद अभिनेत्री ने आगे आकर इसपर सफाई दी है।

इस तस्वीर से उठे थे सवाल
तनिशा मुखर्जी फिलहाल गोवा में हैं और उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमे देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने पैरों में रिंग पहन रखी है। उनकी इस तस्वीर पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने कमेंट करके लिखा कि पैरों में रिंग यानि बिछिया तभी पहनी जाती है जब महिला का विवाह हो गया हो। लेकिन इस कमेंट के बाद तनिशा मुखर्जी ने इसपर सफाई दी और कहा कि मेरी शादी नहीं हुई है।
पैरों में रिंग पर कही ये बात
तनिशा ने पोस्ट करके लिखा, मुझे पैरों में रिंग पहनना पसंद है और मुझे लगा यह देखने में अच्छा लग रहा है। इसीलिए मैंने इसकी तस्वीर क्लिक की और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसमे इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। क्या मुझे अपने फैशन को भी समझाने की जरूरत है और इसपर सफाई देने की जरूरत है। अपनी शादी के बारे में कुछ समय पहले बात करते हुए तनिशा ने कहा था कि मेरे दिमाग में यह बात है, निसंदेह हर कोई इस बारे में सोचता है। शादी का मेरा सपना तबतक बदलता रहेगा जबतक कि मैं अपने सपनों के शहजादे से शादी नहीं कर लेती।

शादी को लेकर कही ये बात
तनिशा ने अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी और दिल की बात लोगों के साथ अभी नहीं साझा करूंगी। जब भी मैं शादी करूंगी मैं पूरी दुनिया को बताऊंगी। मैं शांत रहने वाली में से नहीं हूं। हालांकि तनिशा ने यह साफ नहीं किया है कि वह किसके साथ शादी करने जा रही हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि मैं सिंगल हूं, इसमे छिपाने वाली कोई बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications