अवैध IPL स्ट्रीमिंग केस में समन के बावजूद पूछताछ के लिए नहीं पहुंची तमन्ना भाटिया, आखिर क्या हुई बात?
Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड स लेकर साउथ की फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि अवैध आईपीएल मैचों के स्ट्रीमिंग मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने तमन्ना भाटिया को समन भेजा था। उन्हें गत 29 अप्रैल 2024 को गवाह के रूप में पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह साइबर सेल नहीं पहुंचीं।
साइबर सेल नहीं पहुंचीं तमन्ना भाटिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया के कथित तौर पर साइबर सेल से अनुरोध किया है कि उन्हें आगे की तारीख दी जाए। वहीं न्यूज 18 की खबर के अनुसार तमन्ना भाटिया ने सेल को मुंबई में उनके मौजूद न होने की बात पहले ही बता दी थी और वह किस तारीख को वहां मौजूद होंगी, इसकी भी जानकारी दे दी गई थी।

रैपर बादशाह के बयान हुआ है दर्ज
वहीं महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों के बारे में कोई अपडेट नहीं है कि एक्ट्रेस को जो समन भेजा गया था, वो रिशेड्यूल हुआ है या नहीं। इस मामले में वैसे महाराष्ट्र साइबर सेल ने पहले ही रैपर बादशाह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज का बयान दर्ज किया था। संजय दत्त को भी समन भेजा गया था लेकिन उन्होंने भी एजेंसी से बाद की तारीख मांगी थी क्योंकि वह उस समय भारत में नहीं थे।
तमन्ना भाटिया को भेजा गया था समन
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र साइबर सेल ने वायकॉम की शिकायत पर फेयरप्ले एप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और इसी मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए तमन्ना भाटिया से पूछताछ करने के लिए समन भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार कि तमन्ना भाटिया ने फेयरप्ले का प्रमोशन किया था इसी वजह से उन्हें गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
वायकॉम ने शिकायत में किया ऐसा दावा
वहीं वायकॉम ने अपनी शिकायत में दावा किया है की फेयरप्ले ने टाटा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 की स्क्रीनिंग अवैध तरीके से की और इसकी वजह से उनका 100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस को इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि फेयरप्ले ने अलग अलग कंपनी के अकाउंट से कई कलाकारों को प्रमोशन के लिए पैसे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications