Tamannaah Bhatia ने विजय वर्मा के लिए तोड़ दिया 18 साल पुराना रूल! Lust Stories 2 में दिए इंटीमेट सीन्स
हाल ही में तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने 18 साल पुराने नियम का खुलासा किया जिसे उन्होंने तोड़ दिया है।
Tamannaah Bhatia No Kissing Policy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। दोनों एक साथ वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने पहली बार कुछ इंटीमेट सीन्स दिए और उन्होंने अपना 18 साल पुराना नो किसिंग रुल तोड़ दिया।
तमन्ना ने तोड़ा 18 साल पुराना रूल
वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में तमन्ना भाटिया के को स्टार उनके ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा हैं। ये रियल जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर एकसाथ देखने को मिलेगी। हाल ही में खबरें आ रही थीं कि नो किसिंग सीन करने वाली एक्ट्रेस तमन्ना ने इस सीरीज में विजय वर्मा के लिए 18 साल बाद रूल तोड़ दिया है।

क्या विजय वर्मा हैं वजह?
हाल ही में लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन के दौरान तमन्ना ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मैं उन लोगों में से थी जो पर्दे पर इंटीमेट सीन देखकर ये कहती थी कि मैं ये कभी नहीं करूंगी। मैं कभी भी पर्दे पर किसी को किस नहीं करूंगी। लेकिन विजय वर्मा के लिए तमन्ना ने अपना 18 साल पुराना रूल ब्रेक कर दिया।
'सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए मैंने नियम..'
हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि, सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए उन्होंने अपना नियम नहीं तोड़ा। तमन्ना का कहना है कि 'ये पूरी तरह से क्रिएटिव कोशिश है। एक्ट्रेस की मानें तो, 18 साल बाद फेमस होने के लिए उन्होंने ये किसिंग सीन नहीं किया है। लस्ट स्टोरीज 2 में विजय वर्मा के साथ तमन्ना की शानदार कैमिस्ट्री नजर आएगी।
पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे विजय-तमन्ना
बता दें कि, 'लस्ट स्टोरीज 2' में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के अलावा अंगद बेदी, काजोल, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम जैसे बेहतरीन कलाकार दिखाई देंगे। ये सीरीज 29 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। देखना होगा कि इस रियल कपल की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री क्या कमाल कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications