रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा संग लंच डेट पर निकलीं तमन्ना भाटिया, कपल की डेटिंग से उठा पर्दा
हाल ही में तमन्ना भाटिया अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ लंच डेट के दौरान स्पॉट हुईं। कपल की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Tamanna Bhatia Vijay Varma Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों मशहूर अभिनेता विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स में साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में नए साल के मौके पर दोनों की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें दोनों किस करते नजर आए। अब लव अफेयर की अफवाह के बीच हाल ही में तमन्ना और विजय साथ में लंच डेट पर देखा गया। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तमन्ना और विजय की डेटिंग से उठा पर्दा
खबरों के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। इस बीच दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों को लंच डेट के लिए भी साथ में देखा गया।
लंच डेट पर स्पॉट हुआ कपल
इस तस्वीर में विजय वर्मा ब्लू कलर की हुडी और ब्राउन पैंट पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं तमन्ना ने ब्लैक वनपीस पहना है। इस फोटो में तमन्ना और विजय एकसाथ अपनी गाड़ी से निकलते हुए दिखाई दिए और दोनों ने पैपराजी के सामने पोज दिया। दोनों के चेहरे में स्माइल बता रही है कि एक दूसरे की कंपनी को काफी एंजॉय करते हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो
विजय और तमन्ना की इस तस्वीर ने अपने रिश्ते की अफवाहों को और हवा दी है। हाल ही में, जब एक अवार्ड फंक्शन के दौरान जब तमन्ना नीले रंग की कट-आउट ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं। तभी विजय ने उनके पीछे-पीछे चलते हुए उनका फोटोबॉम्ब किया। फिर वह तमन्ना के साथ शामिल हो गए और साथ में दोनों ने एक फोटो क्लिक करवाई।

किस करते हुआ था वीडियो वायरल
तमन्ना और विजय के रिश्ते की अफवाहें तब सबसे ज्यादा उड़ी थी जब गोवा पार्टी में उनके नए साल के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दोनों एक्टर्स को एक-दूसरे के साथ किस करते हुए नजर आए। इसके अलावा दोनों पार्टी में डांस करते हुए एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी नजर आए।

तमन्ना और विजय का वर्कफ्रंट
वहीं विजय वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में देखा गया। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द ही अब अपनी साउथ फिल्म 'भोला शंकर' में नजर आने वाली हैं। जो कि, इस साल अप्रैल में रिलीज होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications