तमन्ना भाटिया संग फ्लर्ट करते विराट का वीडियो वायरल, क्या कन्नड़ एक्ट्रेस संग क्रिकेटर का था अफेयर?
Tamannaah Bhatia and Virat Kohli ad एक वक्त था जब तमन्ना भाटिया और विराट कोहली के रिलेशनशिप के किस्से जोरों पर थे। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की हसीना के क्रिकेट की दुनिया के बादशाह के साथ अफेयर की खबरों ने हमेशा से ही सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने एक विज्ञापन भी साथ में शूट किया था, जिसके बाद ये अफवाहें और भी तेज हो गईं। हालांकि, खुद तमन्ना ने इस बात को लेकर बयान दिया था।
अफेयर की चर्चा का बाजार था गर्म
बताते चलें कि तमन्ना भाटिया और विराट कोहली ने साथ में एक ऐड शूट किया था, जो उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। वैसे ही दोनों के अफेयर का बाजार गर्म था। ऐसे में ये ऐड प्रशंसकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। अब एक बार फिर ये विज्ञापन वायरल हो रहा है।

विराट ने तमन्ना संग किया फ्लर्ट
विज्ञापन में विराट कोहली तमन्ना भाटिया के साथ फ्लर्ट करते दिख रहे हैं। वे अपने दोस्तों को अपनी फ्लर्टिंग स्किल्स भी दिखाते हैं। लस्ट स्टोरीज की अभिनेत्री संग विराट का ये फ्लर्ट फैंस को इतना पसंद आया कि उन्होंने इस ऐड को अपना ढेर सारा प्यार दिया।
विज्ञापन का वीडियो हुआ वायरल
अनुष्का शर्मा संग शादी से पहले विराट कोहली का नाम तमन्ना भाटिया संग खूब जुड़ा था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर कभी कुछ कहा नहीं। इन अफवाहों के उड़ने में इस विज्ञापन का भी खास योगदान था। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लोगों ने तो बाद में अनुष्का शर्मा को भी इस ऐड के वीडियो में टैग किया।
तमन्ना ने क्या कहा?
अपने और विराट के डेटिंग के चर्चे पर एक बार तमन्ना ने बयान देकर कहा था कि उन्होंने विराट कोहली से सिर्फ चंद बातें की हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि इस बात में कोई दोराय नहीं कि विराट के साथ ऐड शूट करना एक मजेदार अनुभव था। तमन्ना का ये बयान भी खूब चर्चा में रहा था। बता दें कि अब तमन्ना विजय वर्मा संग रिलेशनशिप में हैं। कई बार वे विजय से अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं।
तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा गया था। वेब स्टोरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। विराट कोहली की बात करें तो 2017 में उन्होंने अनुष्का शर्मा संग शादी की। कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है।












Click it and Unblock the Notifications