Bigg Boss 18: तीन हफ्ते बाद सलमान खान के शो में होगा हैरान करने वाला एविक्शन, घर से बाहर हुआ यह सदस्य
Bigg Boss 18 Tajinder Pal Singh Bagga Evicted: टीआरपी की लड़ाई लड़ रहे टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों बवाल जारी है। घर के सदस्य एक दूसरे पर निशाना साधने को मजबूर है। बीते दिन हुए टास्क में भी आपस में मारपीट की नौबत आ गई थी। धक्का मुक्की में करण की आंख के नीचे चोट भी आई।
इन सबके बीच इस बार भी नॉमिनेशन हुए। इसमें 6 सदस्यों के नाम सामने आए। इसमें करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, एडिन रोज, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, चाहत पांडे और दिग्विजय राठी का नाम है। लेकिन एक टास्क के दौरान चुम ने करण वीर को बचा लिया था। अब घर से बाहर जाने के लिए विवियन डीसेना, एडिन रोज, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, चाहत पांडे और दिग्विजय राठी के ऊपर तलवार लटकी हुई है।

तजिंदर हुए बाहर
लेकिन अब खबरें हैं कि आखिरकार तजिंदर पाल सिंह बग्गा बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं। हालांकि ये बिग बॉस 18 को करीब से फॉलो करने वाले सोशल मीडिया पेज का दावा है। इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हु है। बीते तीन हफ्तों से नौ एलिमिनेशन डे रहा है। ऐसे में कई हफ्ते से तजिंदर बचते हुए नजर आ रहे थे। बता दें, मेकर्स ने अब शो की टाइमिंग में बदलाव किए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वीकडेज यानी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक शो रात 10 बजे आएगा। वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड मतलब शनिवार और रविवार को शो रात 9: 30 बजे आएगा। मेकर्स ने ये बदलाव शो की गिरती टीआरपी को लेकर लिया है।
अविनाश मिश्रा बने नए टाइम गॉड
ख़ैर इन सबके बीच एक बार फिर टाइम गॉड बनने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस रेस में अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दारंग और श्रुतिका अर्जुन का नाम सामने आया। इनके बीच ही टास्क होना है। बिग बॉस ट्रैक करने वाले X (ट्वीटर) अकाउंट की माने तो इस हफ्ते टाइम गॉड अविनाश मिश्रा बन गए हैं। ये पहली बार है जब अविनाश के सिर पर टाइम गॉड का ताज सजा है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि अब बिग बॉस के घर पर मजा आएगा।












Click it and Unblock the Notifications