'2 हजार रुपये के लिए मुझे ऐसे काम...', तारक मेहता की 'सोनू' पलक सिधवानी ने बयां किया तंगी का दर्द
'2 हजार रुपये के लिए मुझे ऐसे काम...', तारक मेहता की 'सोनू' पलक सिधवानी ने बयां किया तंगी का दर्द
मुंबई, 24 जुलाई: सब टीवी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने अच्छे कामों से 'सोनू' उर्फ पलक सिंधवानी कई दिलों पर राज करती हैं। तारक मेहता में सोनू भिड़े की भूमिका के लिए पलक सिधवानी को लाखों लोग पसंद रकरते हैं। पलक दो-ढाई साल पहले ही शो में शामिल हुई थीं, इतने कम वक्त में अपने उल्लेखनीय काम से एक्ट्रेस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। हालांकि पलक का ये सफर आसान नहीं रहा है। पलक सिधवानी ने हाल ही में अपने मुंबई में अपने शुरुआती वर्षों के दौरान पैसों की कमी और तंगी की वजह से कैसे-कैसे अनुभव हुए, उसके बारे में बात की है।

पलक ने बताया कैसे झेली आर्थिक तंगी
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू भिड़े उर्फ पलक सिधवानी अपने हाल ही के इंटरव्यू में बताया कि कैसे वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनने से पहले आर्थिक तंगी झेल चुकी हैं। पलक का कहना है कि वह चंद रुपये के लिए भी बहुत परेशान रहती थीं। पैसे बचाने के लिए वह बार-बार किराए का कमरा बदलती रहती थीं। ताकि कुछ एकस्ट्रा पैसे बचाए जा सके। पलक ने यह भी बताया कि उनके पिता को एक्टिंग से खुशी नहीं थी। लेकिन जब उन्होंने सोनू भिड़े रोल के बारे में पिता को बताया तो वह यकीन नहीं कर पा रहे थे।

'सिर्फ 2 हजार रुपये बचाने के लिए मैं...'
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पलक ने बताया, ''मैं पहले पीजी (पेन गेस्ट) में रहती थी। मैंने पैसे बचाने के लिए मुंबई में कई किराए के घर बदले हैं। मैंने एक बार सिर्फ 2000 रुपये बचाने के लिए घर बदले ताकी वो पैसे मेरे बच जाए। मैं अभी 3 बीएचके अपार्टमेंट में रहती हूं लेकिन उससे पहले 1 रूम सेट और 2 बीएचके फ्लैट के बीच हमेशा स्विच करते रहती थी, ताकि पैसे सेव हो सकते।''

कॉलेज के दिनों से काम कर रही हैं पलक
पलक ने बताया कि वह कॉलेज के दिनों से काम कर रही हैं। पलक ने कहा, ''मैं कॉलेज के सेकेंड ईयर में थीं, तब से छोटे-मोटे एड में काम कर रही हूं। मैंने उस दौरान भी कई लोगों के साथ काम किया था और काफी कुछ सीखा। मैंने मर्द को दर्द नहीं होता फेम वसन बाला सह के साथ भी एक प्रोजेक्ट में काम किया था। उन्होंने ही मुझे एक्टिंग करने के लिए आत्मविश्वास दिलाया और मेरी मदद भी की।''

'आर्थिक तंगी ने मुझे बिल्कुल तोड़ दिया था...'
पलक सिधवानी ने कहा, ''जैसे ही मेरा कॉलेज पूरा हुआ, मैं काम की तलाश में लग गई थी। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया, जब मेरे पास कुछ भी नहीं था। मैं बहुत परेशान रहती थी और लो फील करती थी। मुंबई के शुरुआती दिनों में मुझे पैसों की तंगी से गुजरना पड़ा था। एक दिन तो मैं बिल्कुल टूट गई और रोने भी लग गई। लेकिन किसी तरह मैंने खुद को संभाला।''

पिता को पहले एक्टिंग से नहीं थी खुशी
पलक सिधवानी ने कहा, ''कॉलेज के दिनों में जब मैं विज्ञापन में काम करती थी तो मेरे पिता को इस बारे में नहीं मालूम था। वह मेरी एक्टिंग से बिल्कुल खुश नहीं थे। लेकिन मेरी मां ने मेरा साथ दिया और पिता को समझाया। मां के सपोर्ट की वजह से मैंने कॉलेज खत्म करने के बाद लगातार टीवी शो के लिए ऑडिशन देने लगी। एक दिन मुझे अचानक तारक मेहता के लिए मुझे कॉल आया, तब मेरे पिता को इस बात पर यकीन नहीं हुआ था। इसलिए मेरे पिता जी ही इस प्रोजेक्ट को साइन करने गए थे।''

ऐसे मिला तारक मेहता में सोनू भिड़े का रोल
24 साल की पलक सिधवानी ने कहा, 'मैं वेब सीरीज होस्टेज के लिए काम कर रही थीं। उसी दौरान मुझे तारक मेहता के कास्टिंग डायरेक्टर ने काम करते देखा था। इसके बाद उन्होंने आईएमडीबी पर नाम चेक किया और मुझे मैसेज किया। मैंने उस मैसेज को देखने में 2 दिन का वक्त लगा दिया। उस मैसेज में उन्होंने लिखा था कि वो मुझे तारक मेहता में सोनू भिड़े के रोल के लिए कास्ट करना चाहते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications