'तारक मेहता' के गुरुचरण सिंह को लेकर बड़ा खुलासा, बेहद परेशान हैं एक्टर और मेकर्स से लगा रहे ऐसी गुहार

Gurucharan Singh: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोढ़ी बीच में गायब हो गए थे और 25 दिनों के बाद वापस आए थे। जब वे चले गए थे तो हर कोई हैरान था कि अचानक वे कहां चले गए। अब बलविंदर सिंह से जुड़ी एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है।

दरअसल, शो में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह को लेकर खबरे हैं कि वे काम ढूंढ रहे हैं और तारक मेहता शो के मेकर्स से काम की गुजारिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टिस की मानें तो सोढ़ी ने मेकर्स से गुजारिश की है कि इन दिनों सोढ़ी का किरदार निभा रहे बलविंदर सिंह को शो से बाहर का रास्ता दिखाकर उन्हें शो में वापस ले लिया जाए।

Gurucharan Singh

जानकारी के मुताबिक गुरुचरण सिंह ने हाल ही में असित मोदी से मिलकर ये रिक्वेस्ट की कि उन्हें शो में वापस ले लिया जाए। अब लोगों के दिमाग में ये सवाल उठ रहा है कि क्या वे शो में वापस आएंगे?

E 24 के करीबी सूत्रों के मुताबिक, बलविंदर सिंह जो कि इस वक्त सोढ़ी का रोल निभा रहे हैं, उन्हें शो से बाहर नहीं निकाला जा सकता। उनके पास ऐसी कोई ठोस वजह भी नहीं है, जिसके चलते उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। ऐसे में गुरुचरण सिंह और भी परेशान हो गए क्योंकि उन्हें उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आ रही है।

बताते चलें कि गुरुचरण सिंह को तारक मेहता शो से बाहर निकाल दिया गया था और खबरें थीं कि उनके ऊपर काम का कर्जा हो गया था। वहीं कुछ महीने पहले भी वे 25 दिन पहले लापता हो गए थे। हालांकि जब वे मिले तो उन्होंने बताया कि वे किसी आध्यात्मिक यात्रा पर निकले थे। वहीं सोढ़ी को लेकर खबरें आईं कि वे काफी बुरी हालत में हैं और उनके पास खाना तक खाने के पैसे नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+