तारक मेहता के नट्टू काका का कैंसर से हुआ ये हाल, तस्वीरें देखकर फैंस दुखी
मुंबई, अगस्त 24: फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का रोल निभाने वाले घनश्याम नायक इन दिनों कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। एक्टर को इसी साल अप्रैल में अपनी इस गंभीर बीमारी का पता चला था। नट्टू काका ( यानी घनश्याम नायक को कैंसर होने की खबर आई तो फैन्स का दिल टूट गया था। वे उनके ठीक होने के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे थे। 77 साल के नट्टू काका का कुछ महीने पहले ही ऑपरेशन हुआ है।

सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। ये फोटोज तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन क्लब पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में घनश्याम काफी कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं। फोटो में घनश्याम नायक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और हाथ पीछे किए खड़े दिखाई रहे हैं। इतना ही नहीं उनका चेहरा एक ओर सूजा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इन सब के बाद भी नट्टू काका फोटो में मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय बाद नट्टू काका को देख फैन्स खुश तो हो गए हैं, लेकिन उनकी हालत ने उन्हें दुखी कर दिया है।

उनकी कीमोथेरेपी के सेशन चल रहे हैं
वायरल हो रही इस तस्वीर पर फैन्स कॉमेंट करके 'नट्टू काका' के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। जून 2021 में घनश्याम नायक के बेटे विकास ने 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनके पापा को कैंसर है। उन्होंने बताया था कि इसी साल अप्रैल में जब उनके पापा के गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग करवाई गई तो उसमें कुछ स्पॉट्स नजर आए थे। विकास ने बताया कि वो अभी ठीक हैं और उनकी कीमोथेरेपी के सेशन चल रहे हैं।

कीमोथेरपी से कमजोर हुए नट्टू काका
कीमोथेरेपी का असर उनकी वायरल हो रही तस्वीर में भी साफ दिख रहा है। तस्वीर में नट्टू काका के सिर पर काफी कम बाल दिख रहे हैं। बता दें कि, कीमोथेरपी के दौरान मरीज के बाल झड़ जाते हैं। फिलहाल, घनश्याम नायक का कीमो सेशन चल रहा है और रेगुलर बेसिस पर स्कैनिंग भी की जा रही है।

पिछले साल एक्टर के गले का ऑपरेशन हुआ था
इससे पहले भी घनश्याम नायक गले में परेशानी के चलते अपना ऑपरेशन करा चुके हैं। पिछले साल एक्टर के गले का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें 8 गांठें निकाली थीं। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। नट्टू काका यानी घनश्याम नायक बहुत स्ट्रॉग हैं। वो इस मुश्किल दौर में भी गुजरात के दमन में शो की शूटिंग कर रहे थे।

350 से भी ज्यादा टीवी शोज कर चुके हैं नट्टू काका
हाल ही में घनश्याम नायक ने एक इंटरव्यू में कहा था- अब मुझे अच्छा लग रहा है, ठीक हूं, लेकिन ट्रीटमेंट भी शुरू हो गया है। कीमोथेरेपी के सेशन चल रहे हैं। सालों से घनश्याम लोगों का अपनी एक्टिंग से दिल जीत रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाकी सितारों की तरह ही घनश्याम नायक भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। घनश्याम नायक को भले ही 'नट्टू काका' बनकर प्रसिद्धि मिली, लेकिन उन्होंने फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 350 से भी ज्यादा टीवी शोज और करीब 250 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है। ... ... ...












Click it and Unblock the Notifications