'तारक मेहता' की 'सोनू' ने कर ली गुपचुप शादी? एक्ट्रेस ने लगाया मांग में सिंदूर, वायरल हो रहा वीडियो
Jheel Mehta Marriage Rumours: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुईं एक बार फिर चर्चा में आ गईं। दरअसल, झील मेहता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद एक्ट्रेस की शादी की अफवाहें जोरों पर हैं।
दरअसल, झील मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में झील महता ने लाल संग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने वह अपनी मांग में सिंदूर लगाए हुए भी दिखीं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए झील मेहता ने लिखा कि वह साल 2024 की बेस्ट ब्राइड बनने की प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अलग-अलग तरह के पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस के लुक के फैंस भी दीवाने हो गए और बार-बार उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर शादी कब कर रही हैं। इसके अलावा कुछ फैंस ने ये भी दावा किया कि झील मेहता ने गुपचुप शादी कर ली।
झील मेहता की वीडियो देख फैंस दिल हार बैठे। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'आपने शादी कब की?' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कितना ज्यादा ग्लो कर रही हैं लगता है गुपचुप शादी कर ली।' एक ने लिखा, 'आपने शादी कर ली अब टप्पू का क्या होगा?' इस तरह से लोग कमेंट कर रिएक्शन दे रहे हैं।
झील मेहता की इसी साल जनवरी में सगाई हुई थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया। वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और अब वह अपना बिजनेस संभाल रही हैं। इसके अलावा वह मेकअप आर्टिस्ट भी हैं।
ये भी पढ़ें: TMKOC Show: तारक मेहता का बिना इजाजत के अब नहीं बना सकते कंटेंट, दिल्ली HC ने लगाई रोक












Click it and Unblock the Notifications