एक बार फिर पर्दे पर लौटेंगी सबकी पुरानी 'दयाबेन', असित मोदी का बयान सुनकर खुशी से झूमे फैंस

Daya Ben comeback: फैंस का पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अकसर सुर्खियों में छाया रहता है। बात चाहे शो की स्टोरीलाइन की हो या फिर किरदारों की। फैंस को इसकी हर एक बात पसंद है। बीते कई महीनों से फैंस उनकी चहेती दयाबेन की गैरहाजिरी से काफी परेशान थे। लेकिन अब इसे लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

सबकी चहेती "दयाबेन"
शो में दयाबेन का किरदार एक ऐसा किरदार है, जो पिछले छह सालों से पर्दे से गायब है। हालांकि, अब TMKOC फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है। दरअसल, शो की 15वीं सालगिरह पर निर्माता असित कुमार मोदी ने दिशा के रोल दयाबेन के बारे में बात की।

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah

क्या बोले असित मोदी?
शो के सबसे पसंदीदा कैरेक्टर्स में से एक दया ने अपनी मजेदार बातों के अलावा अपने अंदाज से भी हमेशा फैंस का दिल जीता है। अब जश्न के मौके पर असित मौदी ने कथित तौर पर घोषणा की है कि वे जल्द ही फैंस की पसंदीदा दिशा वकानी उर्फ दयाबेन को वापस लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वे एक ऐसी कलाकार हैं, जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते।

दया भाभी के लिए फैंस का इंतजार
असित मोदी ने आगे कहा कि वो एक ऐसी कलाकार है, जिन्हें लोग दया भाभी के नाम से जानते हैं। सालों तक उन्होंने फैंस को हंसाया है। प्रशंसक उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। मैं आप सभी से वादा करता हूं कि दिशा वकानी जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस आएंगी।

15 सालों से फैंस का पसंदीदा शो
बताते चलें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगभग 15 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है। हालांकि दिशा वकानी, भव्या गांधी, शैलेश लोढ़ा और नेहा मेहता सहित कई कलाकार शो से बाहर हो गए हैं। हाल ही में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने भी शो छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+