'बबीता जी' की अदाएं ही नहीं फीस भी उड़ा देगी होश, TMKOC के लिए इतना करती हैं चार्ज, जानें कुल नेटवर्थ
Munmun Dutta Net Worth: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दो किरदार इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक तो फैंस की बबीता भाभी यानी कि मुनमुन दत्ता और दूसरे टप्पू यानी राज अनादकट। खबरें हैं कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। और बात रील नहीं बल्कि रीयल लाइफ की है।
जब खबरें फैली तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। क्योंकि ये दो ऐसे किरदार हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। ऐसे में जब रीयल लाइफ में ऐसी खबर मिली तो लोग खुशी से झूम उठे। हालांकि खबरों को फिर मुनमुन और राज की टीम ने फर्जी और निराधार भी बता दिया।

सगाई की खबरों के बाद हर कोई मुनमुन की ही चर्चा करने लगा। शो मे बेहद स्टाइलिश दिखने वाली मुनमुन रीयल जिंदगी में भी काफी स्टाइलिश बनकर रहती हैं। मुनमुन का अपना फैन बेस है, जो उनकी खूबसूरती पर मरता है। चलिये आज बात करते हैं कि फैंस की चहेती बबीता जी कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
बताते चलें कि मुनमुन दत्ता सिर्फ टीवी धारावाहिक ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मनीषा कोइराला, पूजा भट्ट, डीनो मोरिया और गुलशन ग्रोवर संग काम किया है। साल 2006 में आई हॉलिडे फिल्म में भी मुनमुन नजर आ चुकी हैं।
हालांकि मुनमुन को फेम तारक मेहता शो से ही मिला। मुनमुन इस शो की जान हैं। खबरों की मानें तो मुनमुन एक दिन शूटिंग करने के तकरीबन 35 से 50 हजार रुपये लेती हैं।
मुनमुन दत्ता यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं और वे यहां से भी सालाना करोड़ों रुपये कमा लेती हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो ये तकरीबन 30 करोड़ रुपये के आसपास है। मुनमुन न सिर्फ यूट्यूब बल्कि इंस्टाग्राम के जरिये भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।
फैंस की फेवरेट मुनमुन के पास गाड़ियों का भी अच्छा कलेक्शन है। एक्ट्रेस के पास इनोवा क्रिस्टा और स्विफ्ट डिजायर गाड़िया हैं, जिसकी कीमत तकरीबन 17 लाख रुपये है। स्विफ्ट की कीमत 10 लाख रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications