तारक महेता शो में हुई इस बोल्ड एक्ट्रेस की एंट्री, Arjun Kapoor के साथ कर चुकी हैं फिल्म
मुंबई, 15 जनवरी: कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दशकों से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं। इस शो के किरदार लोगों के बीच इतने पॉपुलर है कि, लोग उन्हें अपनी जीवन के एक हिस्से के तौर पर देखते हैं। अब इस शो के साथ नया चेहरा जुड़ने वाला है। शो में नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। ये एक्ट्रेस हैं अर्शी भारती जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अर्शी शो का नया ग्लैमरस चेहरा है।

अर्शी भारती इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं
वैसे तो शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में स्टाइलिश और ग्लैमर की कमी नहीं है। शो में मुनमुन दत्ता से लेकर सुनैना फौजदार तक कई खूबसूरत चेहरे शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही शो में अब नई स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस अर्शी शामिल हो रही है। अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के चलते अर्शी भारती इन दिनों सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं।

Arjun Kapoor की फिल्म में आई थीं नजर
अर्शी भारती की इस शो में एंट्री मेहता साहब के बॉस की सेक्रेटरी के रूप में हुई है। अर्शी भारती मूलरूप से जमशेदपुर की रहने वाली हैं। उनका पूरा नाम है अर्शी भारती शांडिल्या है। अर्शी अभी महज 22 साल की हैं। फेमस टीवी शो से पहले अर्शी बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पहले अर्शी भारती अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' में काम कर चुकी है।

जल्द ही इन फिल्मों में दिखेंगी अर्शी
अर्शी भारती 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जरिए अब टीवी जगत में अपना डेब्यू कर रही हैं। अर्शी भारती शांडिल्य के पिता राजेश भारती एक ज्योतिषी और मां सुनीता भारती एक क्षेत्रीय गायिका हैं। फेमस पीपल इंडिया वर्ल्ड के अनुसार, अभिनेत्री वर्तमान में अभिक भानु की पेपरबैक की ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनके साथ वह 3 फिल्में कर रही हैं। एक फिल्म है 'लाल दिग्गी' जो अभिनेता रवि किशन के साथ होगी।

कई कलाकारों ने छोड़ा शो
पिछले दिनों खबर आई थी कि जल्द ही शो में टप्पू की भूमिका निभाने वाले राज अनादकत भी तारक मेहता को अलविदा कह सकते हैं। इससे पहले दया बहन की भूमिका निभाने वाली दिशा वाकनी ने भी तारक मेहता शो छोड़ दिया था। वहीं शो से मेहता जी की पत्नी का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता ने शो को अलविदा कह दिया था। वहीं सोढ़ी के किरदार निभाने वाले एक्टर भी शो छोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications