Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अंबिका रंजंकर ने छोड़ दिया शो, खुद एक्ट्रेस ने बता दी सच्चाई
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फेमस टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा चर्चा में बना रहता है। ये शो अपने एक्टर्स को लेकर भी खबरों में बना रहता है। हाल ही में शो के एक एक्टर के शो छोड़ने की बात सामने आई। रिपोर्ट्स में बताया गया, शो की प्रमुख किरदार कोमल भाभी यानी अंबिका रंजंकर ने इसे अलविदा कह दिया है।
वो पिछले कुछ दिनों से शो से गायब चल रही थीं। इसी के बाद उनके शो से बाहर होने की खबरें सामने आने लगीं थी। अब इस मामले में खुद अंबिका रंजंकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जिसके बाद सब साफ हो गया है।

अंबिका रंजंकर ने टेली चक्कर से बात करते हुए कहा, "नहीं, मैंने शो नहीं छोड़ा है। मैं अभी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हूं।" इस बयान के बाद उनके अचानक शो से गायब होने का कारण भी पूछा गया, जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया कि कुछ निजी कारणों के चलते वे शो से दूर थीं। रंजंकर ने आगे बताया, "मुझे खुद के लिए कुछ वक्त चाहिए था।" उनके इस स्पष्टीकरण से उन सभी अफवाहों पर विराम लग गया, जिनसे दर्शक चिंतित थे। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपनी अनोखी कहानी और किरदारों के कारण दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। हाल ही में शो में एक राजस्थानी परिवार की नई एंट्री हुई है, जिससे कहानी में नया मोड़ आया है।
गौरतलब है कि अंबिका रंजंकर से पहले भी शो के अन्य कलाकारों, जैसे दिलीप जोशी (जेठालाल) और मुनमुन दत्ता (बबीता जी) के शो छोड़ने की अफवाहें उड़ी थीं। दिलीप जोशी ने तब स्पष्ट किया था कि वह शो का हिस्सा तब तक रहेंगे जब तक असित मोदी का यह धारावाहिक चलता रहेगा। वहीं, मुनमुन दत्ता ने भी शो में धमाकेदार वापसी करके सभी अटकलों को झूठा साबित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications