TMKOC: अब ये एक्ट्रेस तारक मेहता में बनेंगी 'दयाबेन!' फैंस ने मेकर्स से की डिमांड, बिग-बॉस 17 का रहीं हिस्सा
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई सालों से फैंस का मनोरंजन कर रहा है और ये लोगों का मोस्ट फेवरेट सीरियल बन चुका है। लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि शो में दयाबेन दिशा वकानी की वापसी होने वाली है। लेकिन अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स को नई दयाबेन मिल गई।
लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 6 साल बाद दयाबेन के रोल में वापसी करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने एक्ट्रेस से इस पर बातचीत भी की थी लेकिन उन्होंने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स ने मेकर्स की इस तलाश को पूरा कर दिया। उन्होंने बिग-बॉस 17 की कंटस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को इस रोल के लिए चुना।

दरअसल, बिग-बॉस 17 से बाहर आने के बाद ऐश्वर्या शर्मा लगातार चर्चा में बनी हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस इंस्टा पर लाइव आई थीं। इस दौरान एक फैन ने उन्हें दयाबेन की मिमिक्री करने को कहा। एक्ट्रेस को फैंस की इस डिमांड को पूरा किया और उन्होंने दयाबेन की एक्टिंग करना शुरू कर दिया।
ऐश्वर्या शर्मा की एक्टिंग से फैंस काफी इंप्रेस हो गए। हर कोई एक्ट्रेस को दयाबेन का किरदार निभाने का सुझाव देने लगा। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शो के निर्माताओं से ऐश्वर्या को दया बेन की भूमिका निभाने की मांग की। वैसे तो मेकर्स काफी समय से इस किरदार के लिए बेहतर एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं लेकिन अब देखना होगा कि फैंस की इस डिमांड को मेकर्स पूरा करते हैं या नहीं।
बता दें कि, टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी ने दयाबेन की भूमिका निभाई थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग ने फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस घर-घर फेमस हो गई थीं। लेकिन साल 2017 में जबसे एक्ट्रेस ने ये शो छोड़ा तो टीआरपी में काफी गिरावट मेकर्स को झेलनी पड़ी। इसके बाद शैलेश लोढ़ा और नेहा मेहता जैसे कई एक्टर्स ने शो को अलविदा कह दिया।












Click it and Unblock the Notifications