शॉर्ट स्कर्ट में 'तारक मेहता...' फेम 'बबीता जी' को देखकर फैंस हुए क्रेजी, बोले- पटाखा लग रही हो

मुंबई, 31 अगस्त: छोटे पर्दे के बड़े शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बबीता जी' यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की वापसी हो गई है। शो में उन्होंने अपना शूटिंग शूड्यूल शुरू कर दिया है। ऐसे में शो में लौटने के बाद साथ-साथ 'बबीता जी' एक बार फिर से सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही है। वहीं एक बार फिर मुनमुन दत्ता चर्चाओं में हैं और उसका कारण है उनकी शॉर्ट ड्रेस में शेयर की गई नई तस्वीरें, जिनको देखने के बाद उनके फैंस क्रेजी हो गए।

शो में वापस लौटीं मुनमुन दत्ता

शो में वापस लौटीं मुनमुन दत्ता

अपनी जातिवादी टिप्पणी के बाद विवादों में फंसी मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता..' के सेट पर वापस आ गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने लुक से फैंस को हैरान भी कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है, जिनमें उनका हॉट अवतार देखकर फैंस दिवाने नजर आ रहे हैं।

शॉर्ट स्कर्ट में 'बबीता जी' का हॉट अवतार

शॉर्ट स्कर्ट में 'बबीता जी' का हॉट अवतार

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हमेशा अपने ट्रेंडी लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती हैं। यह वास्तव में ऐसा है जैसे हर आदमी जेठालाल में बदल जाता है, जब रियल लाइफ में 'बबीता जी' को देखता है! यह हम इसलिए कह रहे है, कि उनकी लेटेस्ट फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग जेठालाल की तरह दिवाने नजर आ रहे हैं। दरअसल, अपनी शेयर की फोटोज में मुनमुन ने गांठ से बांधी क्रॉप शर्ट कैरी किया हुआ है। इसी के साथ ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

तस्वीरें देखकर फैंस हुए 'क्रेजी'

तस्वीरें देखकर फैंस हुए 'क्रेजी'

वहीं एक्ट्रेस ने रेड वेजेज पहने हुए हैं। साथ ही आधे बालों को बांधा हुआ है और आधे को खुला छोड़ा हुआ है। इसके साथ ही बोल्ड मेकअप ने उनका लुक काफी ग्लैमरस नजर आ रहा है। अपनी दोनों फोटो में मुनमुन चेयर पर बैठी हुई हैं। इसी के साथ कैप्शन में लिखा है 'कोरोना से पहले'। सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई है।फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

शादी के लिए फैन ने किया प्रपोज

शादी के लिए फैन ने किया प्रपोज

अब तक एक्ट्रेस की फोटो पर 5 लाख 14 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। इसी के साथ 3 हजार के ज्यादा कमेंट हैं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जाकर एक्ट्रेस के लुक जमकर तारीफ की। वहीं एक यूजर ने जहां लिखा कि 'एक नंबर पटाखा लग रही हो..' तो एक फैंस ने तो उनको शादी के लिए प्रपोज कर दिया। आपको बता दें कि कुछ वक्त के ब्रेक के बाद फैंस को फिर से 'बबीता जी' शो में दिखने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+