तारक मेहता....बबीता जी को मिला उनका पार्टनर, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक Video
तारक मेहता....बबीता जी को मिला उनका पार्टनर, एक्ट्रेस से शेयर की रोमांटिक Video
नई दिल्ली। पिछले कई सालों से दर्शकों को हंसाने वाला शो तारक मेहता लोगों क घरों और दिलों तक पहुंच तुका है। न केवल ये शो बल्कि इसके किरदार भी लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना चुके हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के हर एक किरदार की अपनी फैंन फॉलोइंग है। शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपने ग्लैमरस और हॉट फोटोशूट से लोगों को दीवाना बनाती रही है। सीरियल के शुरुआत से ही वो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो खूब एक्टिव रहती हैं।

बबीता जी को मिला पार्टनर
अपनी तस्वीरों और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाली मुनमुन दत्ता पिछले कुछ दिनों ने अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट के साथ भी जोड़ा गया। अब मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर कर लोगों को अपने पार्टनर से मिलवाया है।

मुनमुन का पार्टनर टप्पू नहीं
खास बात ये हैं कि मुनमुन दत्ता ने जिस पार्टनर से अपने फैंस को मिलवाया है वो टप्पू नहीं 'Sherk' हैं। हरे रंग के दिखाई देने वाले इस शख्स को मुनमुन ने गले लगा रखा है। वो मुनमुन को किस करता हैं। वहीं मुनमुन के चेहरे पर खूबसूरत सी मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। वीडियो को शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने कैप्शन में लिखा है 'ये ट्रेंड आखिर मैंने अपने पार्टनर के साथ किया।'

13 लाख से ज्यादा व्यूज
मुनमुन का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और रिएक्ट कर चुके हैं। आपको बता दें कि हाल ही में मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वो दोनों क दूसरे का हाथ थामे हुए थे। दोनों के एज गैप को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications