'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की वापसी को लेकर शॉकिंग खुलासा, प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिया बड़ा बयान

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई चीजों को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। शो के कई किरदार अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं इस बार शो की दयाबेन को लेकर जमकर चर्चा हो रही है।

'तारक मेहता' में नई दयाबेन की होगी एंट्री
खबर है कि शो में एक बार फिर से दयाबेन की एंट्री होने वाली है। हालांकि लोग स्क्रीन पर पुरानी वाली दयाबेन यानी दिशा वकानी को देखना चाहते हैं लेकिन शायद ऐसा नहीं हो पाएगा। कहा जा रहा है कि उनकी जगह किसी नई एक्ट्रेस का चेहरा दिख सकता है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma

शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दिया ऐसा बयान

वहीं इस पर अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने अपना रिएक्शन दिया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स ने दिशा वकानी को आखिरकार रिप्लेस करने का फैसला कर लिया है। मॉक शूट शुरू हो गए हैं।

दयाबेन के रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ा खुलासा

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि काजल पिसल शो की नई दयाबेन हो सकती हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने इसका खंडन कर दिया है। अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने खुलासा किया है कि वो जल्द ही दयाबेन के रिप्लेसमेंट को अंतिम रूप देने वाले हैं।

'लोग दया भाभी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं'

तारक मेहता शो में दयाबेन की वापसी को लेकर रिएक्शन देते हुए प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा- लोग दया भाभी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मैं जल्द ही उन्हें फाइनल कर दूंगा। लोग कहते हैं कि दयाबेन के बिना, वो शो को उतना इन्जॉय नहीं कर पाते हैं और मैं इस बात से सहमत हूं।

दिशा वकानी को लेकर असित मोदी का रिएक्शन

-असित मोदी ने आगे कहा- हम एक टीम के रूप में दयाबेन की कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो जल्द ही वापस आ जाएंगी। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या दिशा वकानी की वापसी हो रही है तो उन्होंने कहा- हम सिर्फ यही प्रार्थना कर सकते हैं कि दिशा वकानी अपने किरदार में वापस लौटें।

-असित मोदी ने कहा- वो मेरी बहन की तरह है और उन्हें कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी हैं, इसलिए उनका वापस लौटना मुश्किल हो सकता है। हम आज भी उन्हें याद करते हैं। वह अपने सह-कलाकारों और टीम के प्रति बहुत ईमानदार थीं। वह सबका ख्याल रखती थीं। हमें उम्मीद है कि हमें भी कोई ऐसा ही व्यक्ति मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+