तारक मेहता के 'सोढ़ी' की खुली पोल, दिया गया था चार महीने का नोटिस, बलविंदर सूरी को निकालना चाहते थे एक्टर
Gurucharan Singh On TMKOC: टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक्टर सोढ़ी का रोल निभाकर फेमस हो गए थे। अब हाल ही में एक्टर ने दावा किया कि असित मोदी ने उन्हें बिन बताए शो से बाहर निकाला था। वहीं अब गुरुचरण सिंह के इस दावे का सच सामने आया।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गुरुचरण सिंह ने असित मोदी पर आरोप लगाए थे उन्होंने बिना बताए एक्टर को अचानक शो से बाहर निकाल दिया था। उन्होंने बताया कि एक दिन वह शो अपने घर वालों के साथ देख रहे थे तो उन्हें पता चला कि शो से रिप्लेस हो गए हैं। लेकिन अब कुछ और कहानी सामने आई है।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि तारक मेहता शो छोड़ने से पहले गुरुचरण सिंह को 4 महीने का नोटिस दिया गया था। उन्होंने कहा कि, गुरुचरण सिंह अपने काम को लेकर काफी अनप्रोफेशनल रहे हैं। सेट पर अक्सर उनके मेकर्स के साथ झगड़े होते रहते थे। जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया और चार महीने का नोटिस दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, गुरचरण और असित मोदी की जब हाल ही में मुलाकात हुई थी तो एक्टर ने असित मोदी से कहा था कि वह शो में वापस आना चाहते हैं। ऐसे में जो तारक मेहता में रोशन सोढ़ी की भूमिका निभा रहे बलविंदर सिंह सुरी को उन्होंने हटाने की मांग की। साथ ही बलविंदर सिंह पुरी का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट करने की बात कही थी। लेकिन असित मोदी ने उन्हें ऐसा करने से साफ मना कर दिया।
बता दें कि, गुरुचरण सिंह शुरुआत से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा रहे हैं। लेकिन साल 2012 में उन्होंने अचानक शो छोड़ दिया था। इसके बाद फैंस की डिमांड पर उन्हें वापस शो में बुलाया गया। लेकिन साल 2020 में गुरुचरण सिंह ने हमेशा के लिए शो को अलविदा कह दिया।
ये भी पढ़ें: Gurucharan Singh: तीन हफ्तों से लापता 'सोढ़ी' लौटे घर, एक्टर गुरुचरण सिंह ने बताया कहां थे इतने दिन?












Click it and Unblock the Notifications