'गले में माला और माथे पर भस्म'...'तारक मेहता' को ये क्या हुआ? इंटरनेट पर शैलेश लोढ़ा की तस्वीरों से मचा हंगामा
फैंस के चहेते 'तारक मेहता' भले ही इस शो में नहीं हैं। लेकिन दर्शक उन्हें अब भी बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में शैलेश लोढ़ा की सन्यासी बनी तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के दर्शकों को शो के अहम किरदार शैलेश लोढ़ा ने तगड़ा झटका दिया था। अचानक खबर आई कि एक्टर ने शो को छोड़ दिया है। सालों से शो में 'तारक मेहता' बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले शैलेश लोढ़ा का जाना शो को जैसे नीरस कर गया। अब शो छोड़ने के बाद से ही शैलेश जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके शो छोड़ने के बाद कई अफवाहों ने तूल पकड़ा। ऐसे में शो छोड़ने की असली वजह तो बस वे खुद ही जानते हैं। शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने की वजह फैंस को कभी बताई भी नहीं। एक्टर को शो छोड़े कई महीने हो चुके हैं। इस बीच वे एक बार फिर सुर्खियों में छाए हैं। दरअसल, इस बार एक्टर अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं।

सुर्खियों में शैलेश लोढ़ा
शैलेश लोढ़ा ने शो क्या छोड़ा, मानो शो की जान ही चली गई। सालों से 'तारक मेहता' बनकर दर्शकों को जमकर हंसाने वाले शैलेश लोढ़ा का अचानक यूं शो को अलविदा कहना फैंस को काफी मायूस कर गया। इस बीच शैलेश लोढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं। दरअसल, एक्टर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वे गले में माला लटकाए और माथे पर भस्म लगाए नजर आ रहे हैं।

आखिर सन्यासी क्यों बने एक्टर?
ये तस्वीर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की है, जिसमें उनके गले में माला लटक रही है। एक्टर ने माथे पर टीका लगाया हुआ है। और आंखे बंद की हुई है। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में शैलेश लोढ़ा ने लिखा है कि हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करें...।

शो में वापसी की दर्ख्वास्त कर रहे फैंस
शैलेश लोढ़ा की ये तस्वीर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। कई लोग एक्टर के सन्यासी अवतार की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं, वहीं कई लोग एक्टर से शो में वापसी की भी रिक्वेस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, शो में आपको बहुत मिस कर रहा हूं।
'जिंदा अंदर एक फकीर होना चाहिए'
एक यूजर ने एक्टर के सन्यासी अवतार के बारे में बात करते हुए कहा कि लाख शोहरत और दौलत दे दी हो ए जिंदगी, फिर भी जिंदा अंदर एक फकीर होना चाहिए। शैलेश लोढ़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटाने के साथ इमोशनल भी हो रहे हैं और तारक मेहता शो में उनके किरदार को भी काफी मिस कर रहे हैं।
साल 2022 में छोड़ा शो
बताते चलें कि शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छो छोड़ा। एक्टर के शो छोड़ने की खबर ने कई सारी अफवाहों को जन्म दिया। खबरे थीं कि मेकर्स ने एक्टर के बकाया पैसे नहीं दिए, जिसके बाद उन्होंने ये शो छोड़ा। वहीं कई लोगों ने कहा कि पैसे की वजह से ही एक्टर ने शो को अलविदा कहा। हालांकि, एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये कोई नई बात नहीं है।
Recommended Video

-
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications