क्या Kangana Ranaut से अब कभी बात करेंगी तापसी पन्नू? एक्ट्रेस बोलीं- 'प्रॉब्लम मुझे नहीं उन्हें है'

कुछ सालों पहले कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच जंग छिड़ गई थी। उनके इस विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब तापसी पन्नू ने बताया कि क्या वह कंगना से फिर दोबारा कभी बात करेंगी या नहीं।

Taapsee Pannu Kangana Ranaut Fight: बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ साल पहले कंगना और तापसी पन्नू के बीच नेपोटिज्म को लेकर एक विवाद छिड़ गया था। जिसकी वजह से दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, कंगना रनौत की बहन ने तापसी पन्नू को सस्ती कॉपी कहा था। जिसकी वजह से दोनों के बीच ये बड़ा विवाद हुआ। अब तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, क्या वह अब कभी भी कंगना रनौत से बात करेंगी या फिर नहीं?

क्या कंगना रनौत से फिर बात करेंगी तापसी पन्नू या नहीं?

क्या कंगना रनौत से फिर बात करेंगी तापसी पन्नू या नहीं?

लल्लनटॉप को दिए एक में तापसी पन्नू से कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान उनसे कंगना रनौत की बहन द्वारा सस्ती कॉपी वाले कमेंट पर पूछा गया कि क्या वह अब कभी भी कंगना रनौत से बात करेंगी या नहीं। तापसी पन्नू ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि, "ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानती"।

'मुझे थोड़ी प्रॉब्लम है प्रॉब्लम उसे है'

'मुझे थोड़ी प्रॉब्लम है प्रॉब्लम उसे है'

तापसी पन्नू ने आगे कहा, अगर कोई ऐसी परिस्थिति आती है जहां वह मेरे सामने कंगना रनौत मौजूद होती हैं तो मैं जाकर उन्हें हैलो जरूर कहूंगी। मुझे थोड़ी प्रॉब्लम है प्रॉब्लम उसे है तो उसकी मर्जी है। वह बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं और जब उन्होंने मुझे 'सस्ती कॉपी' कहा था तो मैंने उनके इस कमेंट को एक तारीफ के रूप में स्वीकार किया था।"

कंगना ने तापसी को कहा था 'सस्ती कॉपी'

कंगना ने तापसी को कहा था 'सस्ती कॉपी'

आपको याद दिला दें कि, यह पूरा विवाद कंगना रनौत की बहन रंगोली के एक ट्विटर से शुरू हुआ था। साल 2019 में उन्होंने तापसी पन्नू पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘कुछ लोग कंगना को कॉपी कर के अपनी दुकान चलाते हैं ,लेकिन ध्यान दें वह ट्रेलर की तारीफ में उनके नाम को मेंशन भी नहीं करते हैं। मैंने सुना है कि तापसी जी ने कहा था कि कंगना को डबल फिल्टर की जरूरत है इसलिए तापसी जी आपको सस्ती कॉपी बनना बंद करना होगा।'

क्या लड़ाई खत्म करना चाहती हैं तापसी?

क्या लड़ाई खत्म करना चाहती हैं तापसी?

तापसी पन्नू के इस बयान से ऐसा कहा जा सकता है कि वह अब इस विवाद को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। बता दें कि इस विवाद के बाद से कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच सोशल मीडिया वॉर जारी रहता है। खैर अब देखना होगा कि तापसी पन्नू के इस बयान पर कंगना रनौत क्या रिएक्शन देती हैं।

तापसी और कंगना की फिल्में

तापसी और कंगना की फिल्में

आपको बता दें कि, तापसी पन्नू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2010 में टॉलीवुड से की थी। साल 2013 की कॉमेडी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर' से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं कंगना रनौत की बात करें तो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लगभग दो दशक हो गए हैं। एक्ट्रेस ने साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। फिलहाल कंगना और तापसी पन्नू के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर हैं।

Recommended Video

    Taapsee Pannu| Rashmika Mandana|Isha Deol|वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+