Koffee With Karan 7: 'मेरी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं है कि करण जौहर मुझे अपने शो में बुलाएं'

नई दिल्ली: फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का 7वां सीजन काफी धूम मचा रहा है। जिसमें आमिर खान, जान्हवी कपूर, सारा अली खान समेत कई हस्तियां आ चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की भी नई फिल्म 'दोबारा' आने वाली है, जिसके प्रमोशन में वो जुटी हैं। सभी को लग रहा था कि तापसी भी करण के शो में जाएंगी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। साथ ही उनका बयान भी इस शो को लेकर सामने आया है।

सबसे पूछ रहे सेक्स से जुड़ा सवाल

सबसे पूछ रहे सेक्स से जुड़ा सवाल

करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' शो की शुरुआत 2004 में की थी, जिसका 7वां सीजन चल रहा है। इस सीजन को ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर टेलीकॉस्ट किया जा रहा। खास बात ये है कि अब तक जितने भी गेस्ट इस शो में आए हैं, उनमें से ज्यादातर लोगों से करण ने सेक्स से जुड़ा सवाल पूछा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई बार उनकी आलोचना भी हुई।

तापसी ने कह दी ये बात

तापसी ने कह दी ये बात

तापसी इन दिनों 'दोबारा' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। एक इवेंट के दौरान उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि वो करण जौहर के शो में क्यों नहीं दिख रही हैं? इस पर उन्होंने बड़ा मजेदार जवाब दिया। तापसी ने कहा कि मेरी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं है कि कॉफी विद करण में मुझे इनवाइट किया जा सके। वैसे तो एक्ट्रेस ने ये बात मजाक में कही थी, लेकिन बहुत से लोग इसे तंज की तरह देख रहे हैं।

विजय देवरकोंडा से पूछा था सवाल

विजय देवरकोंडा से पूछा था सवाल

हाल ही में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस शो में पहुंचे थे। उस दौरान करण ने विजय की सेक्स लाइव को लेकर कई सवाल पूछे, जिस पर एक्टर ने बेबाकी से जवाब दिया। करण ने विजय से पूछा था कि वो पब्लिक प्लेसेस में कहां पर सेक्स करते हैं, तो उन्होंने कहा था कि कार में। इसके बाद करण ने पूछा कि उन्होंने तीन लोगों के साथ सेक्स किया है, तो एक्टर ने जवाब दिया नहीं।

जान्हवी ने दिया सीधा जवाब

जान्हवी ने दिया सीधा जवाब

वहीं इस शो में कुछ दिनों पहले जान्हवी भी पहुंची थीं, उनसे करण ने पूछा कि क्या वो अपने एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाएंगी। जिस पर जान्हवी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि नहीं, मैं पीछे नहीं जा सकती। इसके बाद उन्होंने सारा से यही सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि हां या नहीं, या फिर असाधारण परिस्थितियों में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+