'हट जाओ यहां से नहीं तो बोलेंगे..', पैपराजी से इरिटेट हुईं तापसी पन्नू, कैमरे के सामने मारा ताना
Taapsee Pannu Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और पैपराजी की अक्सर नोक-झोंक होती है। जब भी पैपराजी एक्ट्रेस की फोटो क्लिक करने की कोशिश करते हैं तो तापसी इरिटेट हो जाती हैं। ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला। तापसी पन्नू अपनी इस लेटेस्ट वीडियो में पैपराजी पर फिर भड़कतीं हुईं नजर आईं।
हाल ही में तापसी पन्नू को मुंबई में स्पॉट किया गया। ऐसे में पैपराजी ने हर तरफ से एक्ट्रेस को घेर लिया और ये देख तापसी इरिटेट हो गईँ। उन्होंने बहुत शांति से पैपराजी को वहां से हटने के लिए कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी अपनी कार की तरफ बढ़ रही हैं और वह पैपराजी को हटने के लिए कहती हैं।

वीडियो में तापसी पन्नू पैपराजी से कहती हैं कि, 'साइड हट जाएं फिर बोलेंगे धक्का लग गया आराम से बोल रहे हैं नहीं तो बोलोगे धक्का लग गया'। एक्ट्रेस के बोलने के बावजूद भी पैपराजी वहां से नहीं हटे जिसके बाद वह काफी इरिटेट हो गईं और उन्होंने एक बार फिर कहा 'साइड हट जाइए प्लीज'। इसके बाद जैसे ही एक्ट्रेस अपनी कार के अंदर बैठीं तो उन्होंने पैपराजी को धन्यवाद कहा।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो लोगों ने तापसी पन्नू को ट्रोल करने के बजाय उनका सपोर्ट किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये लोग आजकल सेलेब्स के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, तापसी ने बिल्कुल ठीक किया। हालांकि एक का कहना था, 'ये तो दूसरी जया बच्चन है।' इस तरह से कमेंट कर लोग वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही शाहरुख खान की अगली फिल्म डंकी में नजर आएंगे। जो कि, 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म डंकी का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है। बता दें कि, ये पहली बार होगा जब ऑनस्क्रीन तापसी और शाहरुख साथ नजर आएंगे। इससे पहले तापसी की फिल्म दोबारा रिलीज हुई थी जिसे खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications