तापसी पन्नू ने बयां किया दर्द, बोलीं- बड़े स्‍टार मेरे साथ काम नहीं करना चाहते, बताई वजह

मुंबई, 03 नवंबर। फिल्‍म रश्मि राकेट में अपने जबरदस्‍त अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटने वाली एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्‍मों में अलग-अलग लीड किरदार निभा कर ये मुकाम हासिल किया है। तापसी पन्नू बॉलीवुड सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन और अक्षय कुमार के साथ फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं लेकिन तापसी ने अपना दर्द बयां करते हुए खुलासा किया है कि उनके साथ पॉपुलर ए-लिस्‍ट मेल एक्‍टर उनके साथ फिल्‍मों में काम नहीं करना चाहते हैं।

बड़े स्‍टार मेरे साथ काम नहीं करना चाहते

बड़े स्‍टार मेरे साथ काम नहीं करना चाहते

तापसी पन्नू ने अब तक अपने करियर में एक वैज्ञानिक, एक वकील, एक हॉकी खिलाड़ी, शार्पशूटर और कई अन्य शक्तिशाली किरदार निभाए हैं और बहुत कम समय में लोकप्रियता हासिल की है। लेकिन पिंक स्टार ने अब इस बारे में खुलासा किया है कि बॉलीवुड के फेमस मेल एक्‍टर उसके साथ स्‍क्रीन साझा करने से बचते हैं।

तापसी ने बताई ये वजह

तापसी ने बताई ये वजह

कैसे बॉलिवुड के बड़े स्टार महिलाओं पर आधारित फिल्में करने से बचते हैं। तापसी ने कहा कि यहां तक कि नए ऐक्टर्स भी उनकी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं। तापसी पन्नू ने कहा, 'एक ऐक्टर ने मेरे साथ एक फिल्म करने से मना कर दिया था जिसमें मेरे डबल रोल थे। तब उन्होंने कहा था- एक तापसी तो संभालना मुश्किल होता है, यहां तो दो हैं।'

नए एक्‍टर भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं क्योंकि....

नए एक्‍टर भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं क्योंकि....

तापसी पन्नू ने एक इंटरव्‍यू में कहा कि

"हर बार जब मैं अपनी फिल्मों के लिए चुने गए शीर्ष पांच अभिनेताओं की सूची पर डिस्‍कस करने के लिए अपने निर्माताओं के साथ मीटिंग करती हूं तो उनमें ज्यादातर ऐसे होते हैं जिन्होंने 1 या 2 फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं वो नए एक्‍टर भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं क्योंकि हमारे चारों तरफ के सिस्टम ने उनको यह सिखा दिया है कि ऐसी फिल्म मत करो जिसमें तुम्हारा किरदार केवल 10 पर्सेंट का हो।

ये ही सच्‍चाई है जिससे हम हर दिन रूबरू हो रहे हैं

ये ही सच्‍चाई है जिससे हम हर दिन रूबरू हो रहे हैं

एक्‍ट्रेस ने बताया एक फिल्‍म में एक एक्‍टर तो मेरे साथ पहले काम कर चुके हैं उन्‍हें मेरे ऑपोजिट मूवी ऑफर की गई थी। उन्‍होंने भी रोल करने से इंकार कर दिया था क्‍योंकि फिल्म के अंत में पूरी सहानुभूति लड़की के करेक्‍टर को मिलती है। तापसी ने बताया कि ये लव स्‍टोरी थी लेकिन दुख से कहना चाहूंगी कि ये ही सच्‍चाई है जिससे हम हर दिन रूबरू हो रहे हैं।

 तापसी की अपकमिंग फिल्‍में

तापसी की अपकमिंग फिल्‍में

गौरतलब है कि तापसी को हाल ही में आकर्ष खुराना की रश्मि रॉकेट में देखा गया था। वह आकाश भाटिया की लूप लपेटा में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी, जो पंथ-हिट जर्मन फिल्म रन लोला रन की रीमेक है। अभी तापसी इंडियन क्रिकेटर मिताली राज की बायॉपिक 'शाबास मिथु' में काम कर रही हैं। तापसी अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा' और अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'ब्लर' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा तापसी पन्नू के पास पाइपलाइन में प्रतीक गांधी के साथ "वो लड़की है कहां" भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+