Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'समय बर्बाद नहीं करना चाहती', शादी के बाद ये क्या कह गईं तापसी पन्नू? पर्सनल लाइफ को लेकर किया खुलासा

Taapsee Pannu Mathias Boe Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 23 मार्च को उनकी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रंड मैथियास बोए के साथ शादी हो चुकी है। जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट नहीं की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी पन्नू और मैथियास बोए की राजस्थान के उदयपुर में शादी हुई। दोनों की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल नहीं होते। कपल की शादी पैपराजी ने कवर नहीं की और ना ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर अपनी शादी का ऐलान किया। इस बीच शादी के उनका पहला इंटरव्यू सामने आया है।

Taapsee Pannu

Elle को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने बताया कि वह अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हूं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है मेरी प्रोफेशनल चॉइस काफी हद तक मेरे टाइम वैल्यू से प्रेरित है। मैं हमेशा यही ध्‍यान रखती हूं कि मैं जिस भी प्रोजेक्ट को साइन कर रही हूं, वो मेरे समय के लिए सही है या नहीं। मैं काम के अलावा भी अपनी लाइफ एंजॉय करना चाहती हूं।'

तापसी पन्नू ने आगे कहा, 'मैं अब से कई साल तक अपनी फिल्मोग्राफी को संजोकर रखना चाहूंगी। इसलिए मैं किसी भी चीज पर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहती हूं जिससे मेरी काफी अच्छी यादे नहीं बन पाए। हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जिनमें टॉप पर पहुंचने की होड़ होती है। जिसके बाद मैंने सोचा कि प्रोफेशन के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ में हर दिन को अच्छे से एंजॉय करना चाहती हूं।'

बता दें कि, तापसी पन्नू और मैथियास बोए पिछले 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में थे। लेकिन अब कंफर्म हो चुका है कि ये कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वायरल हो रही शादी की वीडियो में तापसी पन्नू लाल रंग के सूट में पंजाबी लुक में नजर आ रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+