क्या ऋषभ पंत के लिए मैच देखने आई थी उर्वशी रौतेला, मिल गया जवाब?

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को पहला टी-20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस काफी मायूस नजर आए। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, मौनी रॉय और सहित कई भारतीय हस्तियां स्टेडियम में मौजूद थी, लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा चेहरा भी था, जिसने सबको हैरान करके रख दिया और वो थीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला। एक्ट्रेस को देखने के बाद बस फैंस के मन में सिर्फ एक ही सवाल आ रहा है कि क्या उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच फ‍िर से नजदीक‍ियां बढ़ रही हैं?

रिलेशन की अफवाहों ने फिर पकड़ा जोर

रिलेशन की अफवाहों ने फिर पकड़ा जोर

ऋषभ पंत के बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ क्रिकेट मैदान में रिलेशन की अफवाहों में पलभर की देर नहीं लगी, जैसे ही मैदान में ऋषभ पंत थे और कैमरे पर उर्वशी रौतेला आईं, दर्शकों का दिमाग घूम गया और फिर से दोनों के नजदीक आने की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उस दौरान इंडिया की बैटिंग पूरी भी नहीं हुई थी कि सोशल मीडिया पर उर्वशी की फोटो वायरल होने लगी। फैंस अपने-अपने दिमाग से बनाई कहानियों को इंटरनेट पर वायरल करने लगे।

दोनों के बीच डेटिंग की आ चुकी है खबरें

दोनों के बीच डेटिंग की आ चुकी है खबरें

दरअसल, यह कहानी बनाना भी इसलिए आसान हो गया था कि दोनों के बीच पहले भी डेटिंग की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कथित तौर पर करीब आ रहे थे और पिछले साल एक डिनर डेट पर स्पॉट भी हुए थे और अचानक पंत ने उन्हें व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया था, क्योंकि वो रिलेशनशिप को लेकर आगे नहीं जाना चाहते थे। इसी के साथ दोनों की ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

एक-दूसरे को किया था ब्लॉक

एक-दूसरे को किया था ब्लॉक

इधर, उर्वशी और पंत के बीच रिलेशनशिप की अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया था, जब बाद में क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच बिताई छुट्टी की फोटो शेयर की थी। वहीं एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन ने तब रिकॉर्ड किया था कि कि दोनों ने आपसी रजामंदी से एक-दूसरे को ब्लॉक करने का फैसला किया, क्योंकि रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ रहा था।

क्या पंत और उर्वशी फिर से नजदीक आ गए?

क्या पंत और उर्वशी फिर से नजदीक आ गए?

वहीं अब अचानक रविवार को इस गॉशिप ने एक बार फिर से सुर्खियां पकड़ ली, जब उर्वशी रौतेला को स्टेडियम में ऋषभ पंत के छक्के मारने के बाद चीयर करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस को पंत के साथ कथित ब्रेकअप के बाद किसी भी मैच में नहीं देखा गया था, लेकिन ऐसे में अचानक उनका मैच देखने पहुंचना कई सवाल ला रहा है कि क्या पंत और उर्वशी फिर से नजदीक आ रहे हैं? या फिर उर्वशी को पब्लिसिटी पसंद है? वहीं मैच के दौरान की एक वीडियो भी उर्वशी ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है, जिसमें स्टेडियम में फैंस एक्ट्रेस को देखकर ऋषभ पंत...ऋषभ पंत.. चिल्ला रहे थे। आप भी देखिए एक्ट्रेस का वो वीडियो....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+