T-Series के मालिक ने खोला 19 साल के रिश्ते का राज, क्या पत्नी से लेने वाले हैं तलाक या फिर...
T Series owner Bhushan Kumar: टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और उनकी पत्नी दिव्या खोसला कुमार की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से बिल्कुल भी कम नहीं है। फैंस को कपल काफी पसंद है मगर कुछ दिनों से दोनों को लेकर खबरें आ रही थीं कि इनके बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। दोनों की तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। इन्हीं खबरों पर अब खुद भूषण कुमार ने चुप्पी तोड़ी है।
क्या भूषण और दिव्या अलग हो रहे हैं? एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से पति का सरनेम क्यों हटाया? दोनों के रिश्ते में खटास तो नहीं? ऐसे तमाम सवाल बीते कुछ समय से फैंस के दिमाग में घर कर रहे थे। हालांकि अब इन सवालों पर खुद भूषण ने चुप्पी तोड़ते हुए सारा सच बता दिया है।

इससे पहले आपको भूषण कुमार के बयान के बारे में बताएं, ये जान लेते हैं कि दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है। भूषण और दिव्या दोनों ही अपने बेटे के काफी करीब हैं और अकसर सोशल मीडिया पर बच्चे संग तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
मगर हाल ही में दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। इन्हीं खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए भूषण कुमार ने Zoom संग बातचीत में कहा कि उनकी पत्नी ने सरनेम बदला था मगर इसके पीछे की वजह कुछ ज्योतिषी कारण थे।
भूषण ने कहा कि मैं तो इन सब चीजों पर भरोसा नहीं करता मगर दिव्या करती हैं। बता दें कि इससे पहले भी भूषण से तलाक की खबरों पर काफी बातचीत करने की कोशिश की गई थी मगर वे इस सवाल से किनारा करते ही दिखे। इसके बाद फाइनली उन्होंने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि हमने इन खबरों को लेकर हमेशा क्लीयर ही किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। दिव्या ने भी फिर इनसब बातों को क्लीयर किया। भूषण ने कहा कि दिव्या इन सब चीजों पर काफी भरोसा करती हैं। बता दें कि भूषण कुमार टी सीरीज के मालिक हैं और उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों में है। वहीं दिव्या खोसला इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।












Click it and Unblock the Notifications