Swatantrya Veer Savarkar: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रणदीप हुड्डा की फिल्म हुई बदहाल, की इतनी सी कमाई
Swatantra Veer Savarkar Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक रणदीप हुड्डा की बायोपिक फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' गत 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के रोल में नजर आ रहे हैं।
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का ओपनिंड डे कलेक्शन
रणदीप हुड्डा की इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले जितना क्रेज दिखाया था उतना अच्छा इसको रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म ओपनिंग डे पर ही बदहाल नजर आई है। फिल्म को दर्शकों से बिल्कुल अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

दर्शकों को नहीं पसंद आई 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'
फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ अंकिता लोखंडे नजर आई हैं जिन्होंने विनायक दामोदर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई सावरकर का किरदार निभाया है। आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए रणदीप हुड्डा ने डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखा है। दर्शकों को इस बायोपिक फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। ऐसा माना जा रहा था कि रणदीप की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये की कमाई
फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही कम कमाई की है। ऐसे में ये साफ समझ आ रहा है कि ये मूवी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की शुरुआत तो फीकी रही, लेकिन क्रिटिक्स की तरफ से इस मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
25 करोड़ के बजट में बनी है ये फिल्म
उम्मीद की जा रही है ये फिल्म वीकेंड और होली के मौके पर थोड़ी अच्छी कमाई कर सकती है। जानकारी के अनुसार रणदीप हुड्डा की ये फिल्म करीब 25 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने भी जी तोड़ मेहनत की है। दामोदर सावरकर के किरदार में खुद को ढालने के लिए रणदीप ने अपना 26 किलो वजन भी घटाया है। हालांकि फिल्म में रणदीप हुड्डा के दमदार एक्टिंग की तारीफ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications