स्वास्तिका मुखर्जी के हरे होंठों ने मचाया हंगामा, ग्रीन कलर की लिपस्टिक हुई वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

Swastika Mukherjee Green Lipstick: 'कला' वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने वाली बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी चर्चा कर रहे हैं। दरअसल ये चर्चा उनके किसी नए वेब सीरीज की नहीं बल्कि उनके लिपस्टिक के कलर की हो रही है। स्वास्तिका मुखर्जी के ग्रीन कलर की लिपस्टिक ने उन्हें लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।

एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी को लोगों ने किया ट्रोल
आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह ग्रीन लिपस्टिक लगाए नजर आ रही हैं। दरअसल स्वास्तिका ने अपनी ड्रेस की मैचिंग के साथ होठों पर ग्रीन कलर की लिपस्टिक लगाई है। कुछ लोगों का जहां स्वास्तिका का ये अतरंगी लुक पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्वास्तिका मुखर्जी की जमकर आलोचना की जा रही है।

Swastika Mukherjee

ग्रीन कलर के होंठों वाली तस्वीर हुई वायरल
स्वास्तिका मुखर्जी की ये ग्रीन कलर के होंठों वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने भी लोगों को करारा जवाब दिया है। स्वास्तिका ने सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को अच्छा सबक सिखा दिया है।

एक्ट्रेस ने लगाया ग्रीन लिपस्टिक
स्वास्तिका मुखर्जी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह ऑटोरिक्शा में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रीन कलर की शर्ट पहनी है और उसी की मैचिंग का लिपस्टिक भी लगाया हुआ है। वह अपने इस ब्राइट लुक को कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

इंस्टाग्राम पर स्वास्तिका ने शेयर की तस्वीरें
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए स्वास्तिका मुखर्जी ने कैप्शन में लिखा है- क्योंकि मुझे उबर की राइड कभी नहीं मिलेगी, वह कभी अवेलेबल नहीं होंगी। मुझे अपने कपड़े दोहराना पसंद है और मैं उन्हें तब तक पहनती हूं जब तक कि वह फट न जाएं। जब लिपस्टिक की बात आती है तो मेरे पास दुनिया के सभी रंग हैं और यहां मैंने उन्हें अपनी डेली लाइफ में लगाना शुरू कर दिया है। मुझे ऑटो की सवारी बहुत पसंद है। मुझे ग्रे से प्यार है।

लोगों ने कर दिए ऐसे कमेंट्स
42 साल की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी की ये तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं। कुछ लोग जहां एक्ट्रेस के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह का अतरंगी कारनामा वो ही कर सकती हैं। कुछ यूजर्स लिपस्टिक के रंग पर सवाल उठाने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- लिपस्टिक का ये कलर क्यों? इसके बाद एक्ट्रेस ने भी लोगों को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने रिप्लाई करेत हुए लिखा है- क्यों नहीं?

साल 2001 से फिल्मों में की थी एंट्री
आपको बता दें कि बंगाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने बांग्ला टीवी सीरियल 'देवदासी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2001 में बांग्ला फिल्म 'हेमंतेर पाखी' से फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद साल 2008 में फिल्म 'मुंबई कटिंग' से उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। वह हिंदी वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 3' और 'कला' में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+