Sourav Ganguly पर भड़कीं 45 साल की फेमस एक्ट्रेस, लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- 'वो AC फ्लोर पर ही', क्या है माजरा?
Swastika Mukherjee Angry On Sourav Ganguly: फेमस एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी (Rahul Banerjee) की समंदर में डूबने से हुई मौत के मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली द्वारा किए गए कमेंट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्वास्तिका मुखर्जी ने सौरव गांगुली के कमेंट पर सवाल उठाया है, जिसकी आलोचना तब हुई जब उन्होंने हैरानी जताई कि राहुल बनर्जी पानी में क्यों गए थे?
स्वास्तिका मुखर्जी ने सौरव गांगुली के कमेंट पर उठाए सवाल
स्वास्तिका मुखर्जी ने राहुल बनर्जी की दुखद मौत पर सौरव गांगुली के रिएक्शन की खुलकर आलोचना की है। आपको बता दें कि राहुल बनर्जी की मौत गत 29 मार्च 2026 को ओडिशा के तलसारी में बांग्ला टीवी सीरियल 'भोलेबाबा पार करेगा' की शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से हुई थी।

स्वास्तिका मुखर्जी ने सौरव गांगुली पर लगाए गंभीर आरोप
शर्मिला माइती से उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने सवाल किया कि क्रिकेट के आइकॉन सौरव गांगुली ने सबसे पहले ऐसा कमेंट क्यों किया और बताया कि ये कैसे सामने आया।
'सौरव गांगुली को पता होना चाहिए कि वह क्या बोल रहे हैं'
-स्वास्तिका मुखर्जी ने कहा- एक पब्लिक फिगर होने के नाते सौर गांगुली को पता होना चाहिए कि उनके मुंह से क्या शब्द निकल रहे हैं। मुझे क्रिकेट या फुटबॉल समझ नहीं आता। अब अगर मैं आपसे कहूं कि आप कुछ लाइक्स के लिए YouTube चैनल के बारे में क्यों परेशान हो रही हैं तो मेरा ये कमेंट अपने आप में आपको नीचा दिखाने वाला टोन होगा।
-स्वास्तिका मुखर्जी ने आगे कहा- आप अपना काम अच्छे से कर रही हैं और ये आपकी इनकम है। ये मेरी नहीं हो सकती। मैं कोई बहुत बड़ी इंसान हो सकती हूं लेकिन अगर मैं आज कहूं कि आप ये YouTube इंटरव्यू क्यों कर रही हैं, कुछ और करो, तो मैं तुरंत आपका काम कम महसूस कराऊंगी।
स्वास्तिका मुखर्जी ने आगे बताया कि ऐसी बातें क्यों खारिज करने वाली लगती हैं, खासकर जब ये अपना काम कर रहे प्रोफेशनल लोगों के लिए हों। एक्ट्रेस ने कहा- हर कोई हर चीज का जानकार नहीं हो सकता। प्रोफेशनल लाइफ में बहुत से काम जरूरी होते है। शायद राहुल अरुणोदय बनर्जी के बिना ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ता लेकिन अगर राहुल पानी में नहीं जाते, तो कोई और उनकी जगह लेता और पानी में जाता।
'सौरव गांगुली को AC फ्लोर पर काम करते हैं'
स्वास्तिका मुखर्जी ने कहा- जो भी सौरव गांगुली के लेवल का पब्लिक फिगर है, उन्हें भी समझना चाहिए कि वह क्या बोल रहे हैं। वह सौरव गांगुली के तौर पर AC फ्लोर पर एक नॉन-फिक्शन शो करते हैं, इसलिए उन्हें ये नहीं पता कि आउटडोर शूटिंग कैसे होती है। उन्हें वह सब कुछ दिया जाता है जिसकी उन्हें जरूरत है क्योंकि वह सौरव गांगुली हैं लेकिन दूसरे एक्टर्स को शायद सारी सुविधाएं नहीं मिल रही होंगी।
राहुल बनर्जी की मौत पर सौरव गांगुली ने क्या कहा था?
-सौरव गांगुली ने एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत पर रिएक्ट किया था और इसे एक दुखद घटना बताया था। हालांकि उनके एक और कमेंट ने लोगों को हैरान कर दिया था। सौरव गांगुली ने कहा था- मुझे नहीं पता कि राहुल पानी में क्यों गए जबकि उन्हें तैरना नहीं आता था, चाहे वो शूटिंग के लिए ही क्यों न हो। उन्हें नहीं जाना चाहिए था।
-सौरव गांगुली का ये बयान कई लोगों को पसंद नहीं आया। कई लोगों ने उनके कमेंट के टोन और कॉन्टेक्स्ट पर सवाल उठाए हैं, खासकर शूटिंग के दौरान राहुल बनर्जी की मौत के हालात को देखते हुए।












Click it and Unblock the Notifications