मैटरनिटी फोटोशूट पर स्वरा भास्कर हुईं ट्रोल, भगवा ड्रेस देख भड़के लोग, कहा- शर्म करो, ये सनातनी संस्कृति...
Swara Bhasker Troll For Maternity PhotoShoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है जिसे देखने के बाद से कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। फिलहाल वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंन्जॉय करने में जुटी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। इसकी तस्वीरें स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं लेकिन इन फोटोज को लेकर स्वरा भास्कर की जमकर आलोचना की जा रही हैं। कई लोग उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं।
स्वरा भास्कर का खास मैटरनिटी फोटोशूट
कहा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया है। एक्ट्रेस ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें जैसे की इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर भगवा रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। साथ ही फोटोज के बैकग्राउंड में भी भगवा रंग का इस्तेमाल किया गया है।

भगवा ड्रेस को लेकर स्वरा भास्कर हुईं ट्रोल
अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कैप्शन में लिखा है- जेंटल रिमाइंडर... प्रेग्नेंसी किसी भी अन्य समय की तरह ही ग्लैमर के लिए भी अच्छा समय है। वहीं कई लोग स्वरा भास्कर की इन तस्वीरों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने इसी साल अपने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद के साथ शादी की थी और कुछ टाइम बाद ही उन्होंने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी जिसने सबको हैरान कर दिया था।
लोगों ने कहा- ये सनातनी संस्कृति नहीं है
स्वरा भास्कर ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट में भगवा रंग के आउटफिट और बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया है जिसे लेकर कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बैकग्राउंड में भगवा, अंधभक्तों को और कितना जलील करोगी स्वरा। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ये सनातनी संस्कृति नहीं है... शर्म करो। लोग स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस के फैंस ने इन तस्वीरों को देखने के बाद उन्हें बधाई दी है और उनके लुक की तारीफ भी की है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने गत 6 जून 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में लोगों को बताया था।












Click it and Unblock the Notifications